samacharsecretary.com

यूपी एक्सीडेंट: बच्चों समेत श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, दर्जनों घायल

बुलंदशहर 

यूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। नेशनल हाईवे 34 पर अरनिया इलाके के घटाल गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रॉली सवार श्रद्धालुओं में से आठ की मौत हो गई और 45 लोग घायल हैं। मौके पर डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना।

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के अरनिया थाना इलाके स्थित घटाल गांव के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली सवार सभी श्रद्धालु इधर-उधर जा गिरे। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन, एंबुलेंस और राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

कैलाश अस्पताल में 29 लोग, मुनी सीएचसी में 18, दस को जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें कैलाश अस्पताल में चिकित्सकों ने दो बच्चे समेत छह लोगों और मुनी सीएचसी में दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य लोगों का उपचार शुरू कर दिया गया है।

मृतकों में मृतक चांदनी(12), रामबेटी (62), ईपू बाबू (50), धनीराम (40), मौश्री, शिवांश (6) और अन्य है। मौके पर एसपी देहात, एसपी अपराध शंकर प्रसाद, एडीएम प्रमोद कुमार पांडेय, एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय, सीओ पूर्णिमा सिंह समेत चार थानों का पुलिस बल मौजूद रहा।

एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि कासगंज जनपद के सोरो थाना क्षेत्र के रफायदपुर गांव में रहने वाले श्रद्धालु रविवार शाम छह बजे राजस्थान के हनुमान गढ़ जिले में स्थित गोगामेडी मंदिर में जात लगाने के लिए रवाना हुए थे। गांव के लगभग 60 श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे। घटाल गांव के पास पहुंचते ही हादसा हो गया।

देर रात हुआ हादसा
घटना को लेकर बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात करीब 2:15 बजे अलीगढ़ बॉर्डर एनएच 34 पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है। करीब 60-61 लोग ट्रैक्टर में सवार होकर कासगंज जिले से राजस्थान जा रहे थे। पीछे से तेज गति से आ रहे एक कंटेनर ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर पलट गया और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। आठ लोगों की मौत हो गई है। 45 लोगों का अभी इलाज चल रहा है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। बाकी सभी की हालत ठीक बताई जा रही है। तीनों अभी वेंटिलेटर पर हैं। ट्रैक्टर को मौके से हटा दिया गया है। जिस ट्रक की वजह से हादसा हुआ, वो पुलिस की हिरासत में है। 

 
मृतकों की जानकारी…
01.ईयू बाबू (उम्र-40 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज (ट्रेक्टर चालक) 
02.रामबेटी पत्नी सोरन सिंह(उम्र-65 वर्ष,महिला) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
03. चांदनी पुत्री कालीचरण(उम्र-12 वर्ष,महिला) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
04.घनीराम (उम्र-40 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज
05. मोक्षी(उम्र-40 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज
06.शिवांश पुत्र अजय (उम्र-06 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज
07.योगेश पुत्र रामप्रकाश(उम्र-50 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
08. विनोद पुत्र स सोरन सिंह(उम्र-45 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
घायलों का नाम पता
01. रघुवीर पुत्र ईश्वरी प्रसाद(उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
02. हरिसिंह पुत्र रामस्वरूप(उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
03. प्रिंस पुत्र विनोद(उम्र-08 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
04. मूलचन्द पुत्र श्री राम सहाय (उम्र-17 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
05. दिव्या पुत्री राजीव(उम्र-14 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
06. शकुंतला पत्नी अजीत( उम्र-65 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
07. पातीराम पुत्र गोपी (उम्र-75 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
08. मुस्कान पुत्री राजू(उम्र-06 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
09. रजनीश पुत्र राम सिंह (उम्र-25 वर्ष) निवासी हथनापुर जनपद फर्रुखाबाद
10. जितेन्द्र पुत्र पूरन सिंह (उम्र-18 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
11. पूरन सिंह पुत्र दामोदर (उम्र-40 वर्ष)  निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
12. कमल पुत्र राजू (उम्र-06 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
13. रेशम देवी पत्नी रघुवीर सिंह (उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
14. आकाश पुत्र विजय (उम्र-23 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
15. शिवचरण पुत्र विजय सिंह (उम्र-21 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
16. रामचरण पुत्र विद्याराम (उम्र-30 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
17. आन्या पुत्री प्रमोद (उम्र-10 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
18. संध्या पुत्री सुरेन्द्र(उम्र-20 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज
19. कन्छा पत्नी रामसहाय(उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
20. रमेश चन्द्र पुत्र भोजराम (उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
21. अजय मोर्या पुत्र जिशुकरान(उम्र-18 वर्ष) निवासी बदायूं
22. भूदेवी पत्नी जंगाली (उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
23. लेखराज पुत्र नेमसिंह (उम्र-40 वर्ष) निवासी भैंसौरा 
24. सुरेन्द्र पुत्र तेजपाल (उम्र-34 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज
25. प्रमोद पुत्र खेमकरण (उम्र-32 वर्ष) निवासी आनन्द पुर थाना सोरों जनपद कासगंज
26.मौसम पुत्र दिनेश (उम्र-10 वर्ष) निवासी आनन्द पुर थाना सोरों जनपद कासगंज
27. खुशबू पत्नी भोले शंकर (उम्र-20 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
28. गनेश पुत्र वीरफल(उम्र-28 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
29. जशोदा पत्नी योगेश (उम्र-40 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज

30. खेमकरण पुत्र वीरफल (उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
31. लक्ष्मी पत्नी लेखराज (उम्र-30 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
32. भानू पुत्र रवि (उम्र-12 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
33. सचिन पुत्र कालीचरन (उम्र-10 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
34. विजय पुत्र कालीचरण (उम्र-07 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
35. क्षय सिंह पुत्र तुलसीदास (उम्र-32 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
36. नीरज पत्नी कालीचरण (उम्र-35 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
37. अर्चना पुत्री कालीचरण (उम्र-08 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
38. बाबूराम पुत्र सोनपाल (उम्र-66 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
39. उमाशंकर पुत्र सोनपाल (उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
40. पार्वती पत्नी लेखराज (उम्र-40 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
41. रूबी पत्नी अजय (उम्र-27 वर्ष) निवासी मौ0 जवाहरपुर बदायूं
42. संदीप पुत्र विजय (उम्र-07 वर्ष) निवासी आवासविकास कॉलोनी जनपद कासगंज
43. खेमकरन पुत्र मिहोलाल (उम्र-65 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here