samacharsecretary.com

हाथियों का उत्पात: रांची के कुल्लू में मकान ध्वस्त, परिवार तबाही का शिकार

रांची

झारखंड के रांची जिले के चान्हो प्रखंड के ग्राम कुल्लू में आज तड़के हाथियों के एक झुंड ने जगदीश गंझु के घर को ध्वस्त कर दिया। वहीं घर के अंदर रखे चावल, बर्तन और घर में रखी चीजों को भी बर्बाद कर दिया। हाथियों के हमले से जगदीश गंझु को काफी नुकसान हुआ है। जगदीश गंझु एक गरीब परिवार से हैं और उनके परिवार के लिए यह एक बड़ा झटका है।

हाथियों के इस हमले से ग्रामीणों में डर का माहौल व्याप्त हो गया और लोग घरों से निकलने से डर रहे हैं। उन्हें चिंता है कि आगे भी हाथियों का हमला हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हाथियों को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं और प्रशासन को इस मामले में तुरंत कारर्वाई करनी चाहिए और पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान करनी चाहिए। साथ ही हाथियों को नियंत्रित करने के लिए भी कदम उठाए जाने चाहिए ताकि ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here