samacharsecretary.com

भारत के बढ़ते अंतरराष्ट्रीय रिश्ते: क्या मोदी की पहल ने ट्रंप की नीतियों को बदला?

 नई दिल्ली
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर भारत को लेकर अचानक बदल गए हैं। भारत और अमेरिका के संबंधों को लेकर ट्रंप ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। इसके साथ ही साथ उन्होंने पीएम मोदी को एक महान प्रधानमंत्री भी बताया है। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा रखा है। इसके अलावा दो दिन पहले की डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को चीन और रूस के हाथों खो देने की बात कही थी। लेकिन अचानक से डोनाल्ड ट्रंप का सुर बदल क्यों गया है? क्या पीएम मोदी का दबाव काम करने लगा है या फिर कोई और वजह है? 

आइए विस्तार से जानते हैं…
ट्रंप का टैरिफ वार

पिछले कुछ वक्त में चीन और भारत के संबंध बहुत अच्छे नहीं थे। लेकिन सीमा पर विवाद पर पहल के बाद से हालात कुछ सामान्य होते दिखाई दे रहे थे। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर पहले 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की। बात सिर्फ इतने पर नहीं रुकी। रूस से तेल खरीदने की बात कहकर ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी और टैरिफ लगा दिया। यानी भारत पर कुल 50 फीसदी का टैरिफ लगा दिया। भारत की तरफ से तमाम व्यापारिक बातचीत और कूटनीति का सहारा लिया गया, लेकिन बात बनती नजर नहीं आई। बल्कि ट्रंप भारत को लेकर उल्टे-सीधे बयान ही देते रहे।

पीएम मोदी की चीन यात्रा
भारत ने बातचीत और कूटनीतिक रास्ता अख्तियार किया। लेकिन ट्रंप के तेवर नर्म नहीं पड़े तो पीएम मोदी ने चीन के साथ संबंध बेहतर बनाने पर जोर दिया। एससीओ समिट में पीएम मोदी न सिर्फ शामिल हुए, बल्कि रूस और चीन के साथ तिकड़ी बनाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति को कड़ा संदेश भी भेजा। भारत का संदेश स्पष्ट था, कि हम अमेरिका के दबाव में आने वाले नहीं हैं। रूस से तेल खरीदने को लेकर भी भारत ने अपनी रणनीति बिल्कुल स्पष्ट रखी।

अमेरिका पर दबाव
भारत के अंदाज से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की तिलमिलाहट बढ़ती नजर आई। एक तरफ भारत का अमेरिकी दबाव में न आना, दूसरी तरफ अपने ही देश में लगातार घिरते जाना। इसके बावजूद उन्होंने भारत को चीन और रूस के हाथों खोने की बात कह ही डाली। लेकिन आखिर दबाव काम करता नजर आया। ट्रंप ने शनिवार को कह ही दिया कि भारत और अमेरिका के बीच विशेष संबंध हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने पीएम मोदी की भी तारीफ की और कहा कि मैं हमेशा नरेन्द्र मोदी का मित्र रहूंगा। वह एक महान प्रधानमंत्री हैं।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here