samacharsecretary.com

बठिंडा की एक स्थानीय अदालत ने दोहरे बम विस्फोट मामले में युवक को 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

फिरोजपुर
बठिंडा की एक स्थानीय अदालत ने 19 वर्षीय एक युवक को बृहस्पतिवार को 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया जिसे उसके गांव स्थित उसके घर पर हुए दोहरे बम विस्फोट के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

जीदा गांव का कानून का छात्र गुरप्रीत सिंह 10 सितंबर को अपने घर में कुछ ज्वलनशील रासायनिक पदार्थ इकट्ठा करते समय घायल हो गया था। उसे पर यह भी आरोप है कि वह ऑनलाइन कट्टरपंथी विचारधारा का प्रचार करता था।

गुरप्रीत को एम्स बठिंडा से छुट्टी मिलने के बाद बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। उसे बठिंडा की अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। जिला पुलिस प्रमुख अमनीत कोंडल ने कहा कि सेना का एक बम निरोधक दल भी घटनास्थल का निरीक्षण करेगा। इस मामले के पाकिस्तान से किसी संबंध के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा कि अब तक ऐसा कोई संबंध सामने नहीं आया है।

Leave a Comment

राज्यपाल रमेन डेका से आज रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सदस्यों ने लोक भवन में सौजन्य मुलाकात एवं चर्चा की। राज्यपाल ने उन्हें समाज हित से जुडे़ विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

Read More »
हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here