samacharsecretary.com

IMD ने दी बारिश की अपडेट, जानिए पंजाब-हरियाणा से मानसून के जाने के बाद कौन से राज्य होंगे प्रभावित

देहरादून/शिमला 
बीते कुछ दिन भारी बारिश और भू्स्खलन ने पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में जमकर तबाही मचाई। तबाही के ऐसे-ऐसे खौफनाक मंजर देखने को मिले, जो शायद पहले देखे गए हों। हिमाचल को आपदाग्रस्त घोषित किया गया तो उत्तराखंड में देहरादून के लोगों ने पहली बार जल प्रलय देखी। कई मकान और लोग मलबे में दब गए या जल के तेज बहाव में लापता हो गए। इस बीच मौसम विभाग ने गुड न्यूज दी है। आईएमडी ने बताया है कि पंजाब और हरियाणा से मानसून की विदाई हो चुकी है। उत्तराखंड में भी अब बारिश का दौर कमजोर पड़ गया है और अगले एक हफ्ते में यहां से भी मानसून की विदाई संभव है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल राज्य में सिर्फ हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।

एक सप्ताह बाद मौसम की विदाई
उत्तराखंड में मानसून अब कमजोर पड़ गया है। पिछले तीन दिनों से बारिश नहीं हो रही है और धूप खिलने से तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में एक सप्ताह बाद मानसून की विदाई की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने कहा कि राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई हो गई है। अगले दो से तीन दिन में हिमाचल और जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों से मानसून विदा होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। उत्तराखंड में अभी हल्की बारिश की संभावनाएं बनी है।

आज हल्की बारिश संभव
मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने कहा कि मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ एवं नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं पर हल्की से हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के अधिकांश इलाकों में सोमवार को धूप खिली रही और तापमान में सामान्य से चार डिग्री तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। दून में ही तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिमाचल पर मौसम का क्या अपडेट
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 23 सितंबर को ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। विभाग ने बताया कि 24 और 25 सितंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 29 सितंबर तक मौसम से जुड़ी किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि उसके बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here