samacharsecretary.com

सेहत का तोहफा! पंजाब में अब 10 लाख तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा

चंडीगढ़ 
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य की योजना के तहत 10 लाख रुपये तक के कैशलेस चिकित्सा उपचार के लिए पंजीकरण 23 सितंबर से तरनतारन और बरनाला में शुरू होगा। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का उद्देश्य पंजाब के सभी परिवारों को स्वास्थ्य लाभ देना है।

मान ने यहां एक प्रेस वार्ता में कहा, "हमारी प्राथमिकताएं स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचा है। तीन साल में हमने 881 आम आदमी क्लीनिक खोले हैं, जिनकी संख्या आने वाले समय में बढ़कर 1,000 हो जाएगी।" उन्होंने कहा कि इन क्लिनिकों में अब तक 1.80 करोड़ लोगों ने स्वास्थ्य जांच और उपचार कराया है। मान ने कुछ सप्ताह पहले राज्य के निवासियों के लिए 10 लाख रुपये का 'सेहत बीमा' देने की घोषणा की थी।

बीमा योजना के लिए पंजीकरण हेतु तरनतारन में 128 स्थानों तथा बरनाला में भी कई स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे। मान ने कहा, "हमने प्रक्रिया सरल रखी है। लोग केवल आधार कार्ड और वोटर आईडी जैसे दस्तावेज लेकर पंजीकरण के लिए आएं।" मान ने बताया कि दोनों जिलों में पंजीकरण 10-12 दिनों में पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लोगों की प्रतिक्रिया के आधार पर यह कैंप अन्य जिलों में भी विस्तारित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को 10 जुलाई को कैबिनेट की मंजूरी मिली थी। योजना के तहत राज्य के सभी 65 लाख परिवारों को सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा।

Leave a Comment

राज्यपाल रमेन डेका से आज रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सदस्यों ने लोक भवन में सौजन्य मुलाकात एवं चर्चा की। राज्यपाल ने उन्हें समाज हित से जुडे़ विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

Read More »
हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here