samacharsecretary.com

लाखों लोगों को लाभ पहुंचाते हुए रांची में सफलतापूर्वक आयोजित हुए 29,000 से अधिक स्वास्थ्य शिविर

रांची

झारखंड की राजधानी रांची में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान' के तहत अब तक लगभग 29,000 स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक लगे हैं। इन शिविरों में तकरीबन 1,06,843 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच, परामर्श और अन्य स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किए हैं।

यह अभियान महिलाओं की सेहत सुधारने और परिवार को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इन शिविरों में लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य जांचों का लाभ उठाया है। हाइपरटेंशन की जांच कराए गए लोगों की संख्या 48,769 है, जबकि डायबिटीज जांच में 45,431 लोग शामिल हुए। कैंसर की स्क्रीनिंग (ओरल, सर्वाइकल, ब्रेस्ट) 53,007 लोगों ने करवाई, जो महिलाओं में कैंसर की शुरुआती पहचान में मददगार साबित हो रही है। साथ ही टीबी स्क्रीनिंग 8,708 और सिकल सेल बीमारी की स्क्रीनिंग 19,468 लोगों ने कराई। ब्लड डोनेशन सेवा में शामिल होने वालों की संख्या 308 रही। आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट कार्ड 2,892 लाभार्थियों को दिए गए हैं, वहीं 6,658 आभा कार्ड भी जारी किए गए हैं।

माइनर सर्जरी 631 और मेजर सर्जरी 136 सफलतापूर्वक करवाई गई। इसके अलावा पोषण संबंधी, मासिक धर्म स्वच्छता आदि विषयों पर 52,675 लोगों को परामर्श सेवाएं दी गईं। रांची जिला के सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि इस अभियान के तहत लोगों की भागीदारी बहुत उत्साहजनक रही है। खासतौर पर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे इस स्वास्थ्य शिविर का बड़े पैमाने पर हिस्सा बनें, अपनी सेहत का ध्यान रखें और जांच कराएं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह एवं कैंसर जैसी बीमारियों की व्यापक जांच कर स्वस्थ महिला, सशक्त परिवार और मजबूत राष्ट्र की नींव रखना है। यह पहल न केवल स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ा रही है, बल्कि लोगों को नियमित जांच और सही इलाज से भी जोड़ रही है। स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और सुद्दढ़ समाज का आधार है, इसलिए यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण है।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here