samacharsecretary.com

कोई किसी से प्यार करे लेकिन… अनिल विज का ‘आई लव मोहम्मद’ पर विवादित बयान

चंडीगढ़ 
देश के कई राज्यों में 'आई लव मोहम्मद' ट्रेंड को लेकर हो रही हिंसा पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे देश की शांति भंग करने की सुनियोजित साजिश करार दिया। विज ने कहा कि किसी का किसी से प्यार होना बिल्कुल स्वाभाविक है, इसमें कोई समस्या नहीं, लेकिन यदि इस बहाने से कानून-व्यवस्था को धक्का पहुंचाने की कोशिश हो, तो यह बिल्कुल अस्वीकार्य है।

उन्होंने आगे कहा कि किसी का किसी से इश्क हो, इसमें किसी को कोई एतराज नहीं, लेकिन लगता है कि टूलकिट के जरिए देश में अस्थिरता फैलाने के नए-नए हथकंडे आजमाए जा रहे हैं। लखनऊ में 'आई लव मोहम्मद' के होर्डिंग लगवाना और कांग्रेस की इसमें कथित संलिप्तता, ये सब एक बड़ी षड्यंत्र की कड़ियां नजर आ रही हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस ट्रेंड का फायदा उठाकर पथराव, गोलीबारी या दंगे भड़काए जाते हैं, तो यह राष्ट्र की शांति और कानूनी ढांचे के साथ खिलवाड़ होगा, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राहुल गांधी गाली-गलौज करने वाला 'बच्चा'
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भाजपा को 'वोट चोर' और अब 'पेपर चोर' ठहराने पर अनिल विज ने तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कुछ बच्चे बचपन से ही फूहड़ भाषा बोलने के आदी हो जाते हैं और वे कभी शालीन शब्दों का इस्तेमाल नहीं कर पाते। राहुल गांधी जो चाहें बोलें, यह उनकी अपनी समझ है, लेकिन ऐसी भाषा देश की राजनीति के स्तर को नीचा दिखाती है।

विज ने तंज भरे लहजे में कहा कि राहुल बार-बार वोट चोरी का हल्ला मचाते हैं, लेकिन आज तक उन्होंने एक भी ऐसा ठोस उदाहरण पेश नहीं किया जहां वास्तव में वोट चोरी हुई हो। कांग्रेस को लेकर तो ढेर सारी बातें कही जा सकती हैं। इंदिरा गांधी का चुनाव ही फर्जी मतदान के आरोप में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था, और उसी के बाद उन्होंने आपातकाल थोप दिया। कांग्रेस का पूरा इतिहास ही लोकतंत्र और स्वतंत्र चुनाव प्रक्रिया से छेड़छाड़ का रहा है।

ट्रेंड पर कई राज्यों में मचा बवाल
कानपुर में 'आई लव मोहम्मद' बैनर को लेकर भड़का विवाद उत्तर प्रदेश के कई शहरों तक फैल चुका है। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस को उपद्रवियों पर कठोर कार्रवाई करनी पड़ी और बुलडोजर तक चलाना पड़ा। सोमवार को महाराष्ट्र में भी इसी मुद्दे पर हंगामा हुआ। इस विवाद के जवाब में काशी के संतों ने 'आई लव महादेव' के पोस्टर जारी कर दिए हैं। इस पूरे प्रकरण पर उलेमा और विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं भी भिन्न-भिन्न हैं।

 

 

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here