samacharsecretary.com

11 साल के मासूम की किस्मत चमकी, पंजाब दिवाली बंपर लॉटरी में बना करोड़पति

होशयारपुर
लुधियाना में 31 अक्टूबर को पंजाब स्टेट डियर लॉटरी दिवाली बंपर 2025 का ड्रा निकाला गया, जिसमें होशियारपुर के डीलर की किस्मत चमक गई। होशियारपुर के एक डीलर का 1 करोड़ रुपए का इनाम निकला है। बता दें कि इस बार कुल 38 करोड़ के इनाम निकाले गए हैं। जानकारी के अनुसार, होशियारपुर से लुधियाना अपने रिश्तेदारों के घर आए एक व्यक्ति ने अपने बेटे की जिद्द पर कुछ घंटे पहले ही दिवाली बंपर का टिकट खरीदा था और उसी टिकट पर 1 करोड़ रुपए का इनाम निकल आया। खुशी में लॉटरी स्टॉल के मालिक ने लड्डू बांटे और ढोल-नगाड़ों पर भांगड़ा भी किया। 

1 करोड़ रुपए की लॉटरी लगी होशियारपुर के डीलर को
अधिकारियों ने बताया कि पंजाब स्टेट लॉटरी विभाग द्वारा दिवाली बंपर 2025 के लिए ₹38 करोड़ के इनामों का ड्रा निकाला गया। दूसरी ओर, लुधियाना में रिश्तेदारों के घर आए व्यक्ति ने शाम के समय घंटा घर चौक स्थित गांधी ब्रदर्स से लॉटरी टिकट खरीदे। ड्रॉ से लगभग ढाई घंटे पहले खरीदी गई टिकट पर ही उसे 1 करोड़ रुपए का इनाम मिला। विजेता ने बताया कि उनका 11 वर्षीय बेटा दिवाली बंपर लेने की जिद्द कर रहा था, और जब उन्होंने पांच आखिरी बची टिकटें खरीदीं, तो उन्हीं में से एक टिकट पर यह 1 करोड़ का इनाम निकल आया।

ड्रा की तारीख और स्थान:
पंजाब स्टेट दिवाली बंपर 2025 का लाइव ड्रा 31 अक्टूबर 2025 को रात 8:00 बजे लुधियाना के कैंप कार्यालय में निकाला गया।

पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर 2025 की इनामी संरचना इस प्रकार है:
     पहला पुरस्कार (पुरस्कारों की संख्या – 1) – ₹11,00,00,000
    दूसरा पुरस्कार (पुरस्कारों की संख्या – 3) – ₹1,00,00,000
    तीसरा पुरस्कार (पुरस्कारों की संख्या – 3) – ₹50,00,000
    चौथा पुरस्कार (पुरस्कारों की संख्या – 9) – ₹10,00,000
    पांचवां पुरस्कार (पुरस्कारों की संख्या – 9) – ₹5,00,000
    छठा पुरस्कार (पुरस्कारों की संख्या – 2,400) – ₹9,000
    सातवां पुरस्कार (पुरस्कारों की संख्या – 2,400) – ₹5,000
    आठवां पुरस्कार (पुरस्कारों की संख्या – 2,400) – ₹3,000
    नवां पुरस्कार (पुरस्कारों की संख्या – 1,20,000) – ₹1,000

इस वर्ष कुल 24 लाख टिकटें तीन सीरीज — A, B और C में छपी हैं, जिनके सीरियल नंबर 200000 से 999999 तक हैं। यहां पर आपको रियल टाइम लाइव अपडेट्स और सभी विजेता नंबरों की पूरी सूची मिलेगी।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here