samacharsecretary.com

ट्रेन में मामूली बहस बनी जानलेवा: कंबल मांगने पर अटेंडेंट ने फौजी को चाकू मारा

बीकानेर 
पंजाब से गुजरात जा रही साबरमती एक्सप्रेस में एक फौजी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि कंबल को लेकर बहस के बाद एसी कोच के अटेंडेंट ने सेना के जवान पर जानलेवा हमला कर दिया। राजस्थान के बीकानेर में हमले के बाद घायल फौजी की अधिक खून बह जाने से मौत हो गई। आरपीएफ ने आरोपी अटेंडेंट को गिरफ्तार कर लिया है।
 
घटना रविवार-सोमवार रात की है। साबरमती गुजरात के रहने वाले फौजी जिगर कुमार पंजाब के फिरोजपुर कैंट से ट्रेन में सवार हुए थे। जिगर स्लीपर कोच में सफर कर रहे थे। लेकिन रात को उन्हें ठंड लगने लगी। आधी रात को जब जिगर को ठंड बर्दाश्त नहीं हुई तो वह कंबल मांगने के लिए एसी कोच में चले गए। बताया जा रहा है कि रात करीब साढ़े 12 बजे उन्होंने एसी कोच के अटेंडेंट जुबैर मेनन से कंबल की मांग की।

जुबैर ने जिगर को यह कहते हुए कंबल देने से इनकार किया कि यह सिर्फ एसी कोच के यात्रियों के लिए है। इसको लेकर दोनों के बीच बहस हुई और फिर इसका अंजाम बेहद खौफनाक हुआ। बीकानेर के लूणकरणसर से ट्रेन रवाना होने के बाद मेनन ने चाकू से फौजी पर हमला बोल दिया। जीआरपी के एसएचओ आनंद के मुताबिक, ट्रेन के बीकानेर पहुंचने के बाद सभी कोच के अटेंडेंट को उतारा गया और पूछताछ की गई। अंत में जुबैर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में खून से सना चाकू भी मेरता रोड से बरामद किया गया।

चाकूबाजी से लहूलुहान हुए जिगर को बीकानेर के बीपीएम अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी जान चली गई। ट्रेन में चाकूबाजी की घटना देखकर यात्री बेहद डर गए। टीटीई को जानकारी दी गई। उन्होंने कंट्रोल रूम में सूचना दी और जीआरपी की टीम ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई की।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here