samacharsecretary.com

डा. सतीश पूनिया ने कहा, हरियाणा की प्रगति के लिए पीएम मोदी और सीएम सैनी का विशेष प्रयास

चंडीगढ़
 हिसार में  आयोजित दादा बाढ़ देव जन्मोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा में मुख्यमंत्री एक जाति का नहीं, बल्कि हरियाणा का मुख्यमंत्री सभी कौम का मुख्यमंत्री है, जनता का मुख्यमंत्री है। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। डा. पूनिया ने कहा कि हर कौम का अपना इतिहास और स्वाभिमान होता है। हरियाणा की धरती ने मुगलों के दांत खट्टे किए और अंग्रेजों को भगाने के लिए अपनी शहादत देकर आजादी की सांस दी। उन्होंने कहा कि स्वाभिमान से खड़ा होना आजादी की लड़ाई लड़ना यह दुनिया में पराकम्र के मामले कोई धरती अनूठी है तो हरियाणा की धरती है और मैं इस धरती को नमन करता हूं। भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कहा कि इतिहास गवाह है जब किसानों का पसीना धरती पर गिरता है तो धरती अन्नपूर्णा होती है और इन्हीं की कोख से जन्मा जवान देश की सीमा पर खड़ा होकर देश की सुरक्षा करता है। उन्होंने कहा कि भारत ओलंपिक के मेडल के लिए तरसता था। उन्होंने कहा कि भारत की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आलोचना होती थी। हरियाणा की धरती ने उन्नत खिलाड़ी पैदा किए जिन्होंने मेडल लाकर देश और प्रदेश का मान बढ़ाने का काम किया।

डा. सतीश पूनिया ने कहा कि हमारी पहचान गोत्र से नहीं, बल्कि सभी जातियों को साथ लेकर समाज की सेवा करने और देश के लिए समर्पण के लिए होती है। समय बदल गया, राजनीति में मुद्दे आ गए, सत्ता आई और चली गई। आज भी भारत को कोई ताकत दे सकता है तो किसान देता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बहुत से मुद्दे थे, चुनौतियां थी, आशंकाएं थी, लेकिन हरियाणा की जनता ने भारतीयता और राष्ट्रवाद को चुना, मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में सरकार बनाई जिसके लिए मैं सभी का धन्यवाद करता हूं।

कार्यक्रम में बिहार चुनाव पर बोलते हुए डा. सतीश पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी का बिहार में पगफेरा भी शुभ था। उन्होंने कहा कि बिहार में जलेबियां बंट रही थी, वहां के लोगों ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी जलेबियां लेकर आए थे। हरियाणा की जलेबी की करामात है कि आज बिहार में जनता ने प्रचंड जनादेश दिया है।
डा. पूनिया ने कहा कि हमें अच्छी सरकार मिली है, अच्छा मुख्यमंत्री मिला है और अच्छे प्रतिनिधि मिले हैं और इस टीम में तड़का इतना खूबसूरत है कि पीएम मोदी हरियाणा से उतना ही प्रेम करते हैं जितना वे गुजरात करते हैं। हरियाणा की तरक्की पीएम मोदी का सपना नहीं बल्कि मिशन है। पीएम मोदी के नेतृत्व में हम देश और प्रदेश को बदलता देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि अटल विहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान किसानों को क्रेडिट कार्ड की सौगात मिली। गांवों को शहरों से जोड़ा गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी सरकार के कामों को मोदी सरकार ने आगे बढ़ाया है। मोदी सरकार ने गरीबों को छत, फ्री इलाज जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं दी।

इंडी गठबंधन और कांग्रेस का नाम लिए बिना डा. पूनिया ने विरोधी पार्टियों पर इशारो-इशारों में हमला करते हुए कहा कि आज भी हरियाणा की पावन भूमि पर धर्म युद्ध जारी है। अब कौरव नहीं है, लेकिन नीयत वही है और रूप अलग-अलग है। जाति को जाति से वर्गों को वर्गों से कैसे लड़ाया जाए, शांति को भंग कैसे किया जाए यही प्रयास विपक्ष द्वारा चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में नायब सरकार ने जो संकल्प पत्र जारी किया था उन संकल्पों को नायब सरकार पूरा कर रही है।

डा. सतीश पूनिया ने कहा कि 25 नवंबर को देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्म भूमि कुरूक्षेत्र आ रहे हैं। हमें प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन करना है। उन्होंने कहा कि हम सियासी नहीं समाज के लोग हैं, समाज के लिए जो बनेगा अपने पसीने से पूरा करने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, हांसी विधायक विनोद भयाणा, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व मंत्री डॉ कमल गुप्ता, पूर्व मंत्री अनूप धानक, पूर्व राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया, हिसार भाजपा जिलाध्यक्ष आशा खेदड़, हांसी जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, जिला परिषद के चेयरमैन सोनू सिहाग डाटा, महापौर प्रवीण पोपली, पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह धीरू, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, विजय सिंह पुनिया, धर्मपाल मकड़ौली, फणीन्द्र, महामंडलेश्वर देवी शक्ति पुरी बिजेंद्र दास, सरपंच कृष्णा पुनिया, संजीव रेवड़ी, ओमप्रकाश पूनिया, संदीप आजाद तथा अनेक गणमान्य नागरिक तथा भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here