samacharsecretary.com

डोनाल्ड ट्रंप की पहल: हमास से छूटे यहूदियों का किया सम्मान, दी भावनात्मक सौगात

वॉशिंगटन 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास की कैद से छूटे इजरायलियों से मुलाकात की है। वाइट हाउस में ही इन लोगों को बुलाया गया था और डोनाल्ड ट्रंप ने इनसे सीधी बात करते हुए कहा कि अब आप लोग बंधक नहीं हैं बल्कि आजाद हैं। आप लोग हमारे हीरो हैं। ट्रंप से मिलने आए पूर्व बंधकों में कुल 26 लोग शामिल थे, जिनमें से 17 तो वे हैं, जिन्हें अक्तूबर में ही हमास ने अपनी कैद से एक डील के तहत रिहा किया था। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने हमास की कैद में रहे मैटन अंगरेस्ट की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अंगरेस्ट ने हमास की कैद में रहते हुए भी बड़ी बहादुरी दिखाई और हिम्मत से काम लिया। उन्होंने कहा कि मैटन को कई बार पीटा गया।
 
इतनी पिटाई हुई कि वे बेहोश तक हो जाते थे। वह सबसे अलग कैद में रख गए थे और ऐसा वक्त उनके लिए बेहद खराब गुजरा था, फिर भी वह मजबूती से डटे रहे। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इजरायली डिफेंस फोर्सेज का मैटन हिस्सा रहे थे और हमास के आतंकियों ने उन्हें इसी बात की सजा दी थी। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'तमाम अत्याचारों के बाद भी मैटन टूटे नहीं। आज वह हमारे बीच हैं और हमास के अत्याचारों को उजागर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैटन इस बात के प्रतीक हैं कि यहूदी कितने बहादुर और मजबूत दिल के होते हैं। आप हम सभी एक लिए एक प्रेरणा की तरह हैं।'

डोनाल्ड ट्रंप ने हमास की कैद से छूटे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि आपसे बात हो रही है। मैं आपमें से कुछ लोगों को पहले से ही जानता हूं। कुछ लोगों से अब परिचय हो रहा है। मैं आप लोगों से बात कर रहा हूं। आप लोग शानदार हैं और देश से प्यार करने वाले हैं। इस दौरान ट्रंप ने हर बंधक से बात की और उन्हें एक विशेष सिक्के से भी नवाजा गया।

ये लोग राष्ट्रपति ट्रंप के लिए सम्मान के तौर पर कुछ गिफ्ट भी लेकर आए थे। इस दौरान दो जुड़वा भाई गली और जिव बर्मन भी मौजूद थे। ये लोग हमास की ओर से 7 अक्तूबर 2023 को लगाई गई आग से बच निकले थे। लंबे समय तक अस्पताल में रहने के बाद ये लोग अस्पताल से 13 अक्तूबर को ही डिस्चार्ज हुए थे। इससे पहले भी डोनाल्ड ट्रंप दो बार हमास की कैद से छूटे लोगों से मुलाकातें कर चुके हैं। बता दें कि हमास की कैद से लोगों को छुड़वाने का श्रेय भी डोनाल्ड ट्रंप लेते रहे हैं।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here