samacharsecretary.com

गलत रास्ता दिखा गया महंगा, गूगल मैप के भरोसे जलकर खाक हुई गाड़ी

हरदोई

यूपी के हरदोई जिले में गूगल मैप के सहारे दिल्ली जा रहे एक चालक की कार गलत रास्ते पर पहुंच गई। तंग गलियों से निकलकर वाहन कच्चे और संकरे रास्ते में फंस गया, जहां लगातार आगे-पीछे करने से इंजन अत्यधिक गरम हो गया और अचानक कार में आग लग गई।

देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग की चपेट में आकर कार में रखी एक लैपटॉप और लगभग ₹1.95 लाख की नगदी समेत अन्य सामान भी राख हो गया।

घटना कोतवाली शहर क्षेत्र के देहात इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि चालक अपनी मामी और एक दोस्त से मिलने आया था। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे सभी ने राहत की सांस ली।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here