samacharsecretary.com

बांग्लादेश का एक और बड़ा फैसला: भारतीय नागरिकों के लिए महानगरों में वीजा पाबंदियां बढ़ीं

कोलकाता
भारत और बांग्लादेश के बीच वीजा को लेकर तनाव और बढ़ गया है। बांग्लादेश ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा प्रतिबंधों को और सख्त करते हुए गुरुवार से कोलकाता, मुंबई और चेन्नई स्थित अपने डिप्टी हाई कमीशनों में भी वीजा सेवाएं सीमित कर दी हैं। यह जानकारी बांग्लादेश के प्रमुख अखबार ढाका ट्रिब्यून ने दी है।
 
सुरक्षा कारणों का हवाला
रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने बुधवार रात यह निर्णय संबंधित मिशनों को सूचित किया। मंत्रालय ने वीजा सेवाओं में कटौती के पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है। हाल के दिनों में भारत-बांग्लादेश संबंधों में तल्खी देखने को मिली है, खासकर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद भारत में शरण लेने से हालात और जटिल हुए हैं।

केवल बिजनेस और रोजगार वीजा जारी
नई व्यवस्था के तहत बिजनेस और रोजगार (एम्प्लॉयमेंट) वीजा को छोड़कर सभी श्रेणियों के वीजा निलंबित कर दिए गए हैं। ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, कोलकाता स्थित बांग्लादेश डिप्टी हाई कमीशन में कांसुलर और वीजा सेवाएं पूरी तरह से रोक दी गई हैं। वहीं मुंबई और चेन्नई में पर्यटक समेत अन्य वीज़ा सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं।

कोलकाता मिशन के एक अधिकारी ने अखबार से कहा कि यह फैसला उच्च अधिकारियों के निर्देश पर लिया गया है और फिलहाल केवल बिजनेस व रोजगार वीजा ही प्रोसेस किए जा रहे हैं।

पहले भी लग चुकी हैं पाबंदियां
ताजा कदम 22 दिसंबर को लगाए गए पहले दौर के प्रतिबंधों के बाद उठाया गया है। उस समय बांग्लादेश ने नई दिल्ली स्थित अपने हाई कमीशन, अगरतला (त्रिपुरा) के असिस्टेंट हाई कमीशन और सिलीगुड़ी के वीजा सेंटर में वीजा व कांसुलर सेवाएं निलंबित कर दी थीं। इसके अलावा गुवाहाटी (असम) स्थित बांग्लादेश मिशन में भी कांसुलर सेवाएं रोक दी गई थीं। नई पाबंदियों के साथ भारतीय नागरिकों के लिए बांग्लादेशी वीजा अब बेहद सीमित श्रेणियों और चुनिंदा स्थानों तक सिमट गया है।

भारत की प्रतिक्रिया
इससे पहले भारत ने बांग्लादेश में मौजूदा सुरक्षा हालात और भारत-विरोधी प्रदर्शनों के मद्देनजर खुलना और राजशाही में अपने दो वीजा आवेदन केंद्र बंद कर दिए थे। इसके एक दिन बाद नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भी वीज़ा और कांसुलर सेवाएं निलंबित कर दी थीं। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वीजा सेवाओं की यह समीक्षा दोनों देशों के बीच जारी तनाव और सुरक्षा आकलन का हिस्सा है। हालांकि, सामान्य सेवाओं की बहाली को लेकर कोई समय-सीमा फिलहाल घोषित नहीं की गई है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here