samacharsecretary.com

BJP ने पंचकूला में बैठक कर बनाई निकाय चुनावों की रणनीति

चंडीगढ़.

हरियाणा के पंचकूला स्थित बीजेपी के पंचकमल कार्यालय में मंगलवार को एक बड़ी संगठनात्मक बैठक हुई। इस दौरान नगर निगम चुनावों में जीत, 'वीबी जीरामजी' सम्मेलन और 'मन की बात' कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में सीएम नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली और प्रदेश प्रभारी डाक्टर सतीश पूनिया ने एक-एक विषय को उपस्थित नेताओं के सामने बड़ी बारीकी से रखा।

इस दौरान सभी बीजेपी विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और मोर्चा पदाधिकारियों को स्पष्ट कहा गया कि कांग्रेस द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर फैलाए जा रहे हर झूठ को बेनकाब करना है। इसके साथ ही नगर निगम चुनावों में फिर से ऐतिहासिक जीत दर्ज करनी है और पार्टी की मजबूती के लिए भी लगातार दिए जा रहे कार्य भी पूरे करने हैं। खासकर विधायकों को कहा गया कि वे विधानसभाओं में वीबी जीरामजी पर पांच पांच जागरूकता सम्मेलन करें।

बैठक में पीएम मोदी के लोकप्रिय "मन की बात" कार्यक्रम के लिए प्रदेश समिति बनाई गई एवं लोकसभा संयोजकों की नियुक्ति की गई। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने "मन की बात" प्रदेश समिति में प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया को संयोजक, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, राहुल राणा, आदित्य चावला, भारत भूषण जुयाल, नरेंद्र भारती और मनोज ढाण को सह संयोजक नियुक्त किया गया है।

मन की बात कार्यक्रम के लिए लोकसभा संयोजक भी नियुक्त किए गए। राजेश बतौरा को अंबाला, धुमन सिंह किरमिच को कुरूक्षेत्र, मेधराज गुप्ता को करनाल, आजाद नेहरा को सोनीपत, प्रदीप जैन को रोहतक, मनदीप मलिक को हिसार, बलदेव ग्रोहा को सिरसा, राकेश शर्मा को भिवानी-महेंद्रगढ़, हरविन्द कोहली को गुरुग्राम और अनिता शर्मा को फरीदाबाद लोकसभा संयोजक बनाया गया।

कुरूक्षेत्र और हांसी जिला के प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। पंचकूला के पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा को कुरूक्षेत्र और प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दांगी को हांसी जिला प्रभारी बनाया गया। बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा हर समय चुनाव मोड़ पर रहती है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जैसे ही नगर निकाय चुनाव की घोषणा करेगा, उसके लिए भाजपा पूरी तरह तैयार है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर ने तो मुझे भी हैरान कर दिया। कांग्रेस का 10 दिन का प्रशिक्षण चला है तो जरूर उन्होंने कुछ सीखा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी तो एक घंटे में ही चले गए, कांग्रेस में अपनी-अपनी ढपली और अपना-अपना राग है।

उन्होंने कहा कि यहां के कांग्रेस नेताओं ने वोट चोरी पर राहुल गांधी को ही भ्रम में डाल दिया। सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के बजट पर बोलते हुए कहा कि लोगों के अच्छे सुझाव आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली हरियाणा भाजपा सरकार का बजट जनता के सुझाव का बजट होगा। नायब सैनी ने कहा कि पारदर्शिता हमारी सरकार का दायित्व है। उन्होंने कहा कि बजट का एक-एक पैसा लोगों के वेलफेयर पर खर्च होगा।

एक सवाल पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हमने विपक्ष के विधायकों से भी बजट के लिए सुझाव मांगे हैं। विपक्ष के विधायक भी अगर सुझाव देते हैं तो उनका स्वागत है। एसवाईएल पर हुई बैठक के बारे में श्री सैनी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ सार्थक बैठक हुई है। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बातें रखी है। अधिकारियों को समाधान खोजने के लिए कहा गया है।

एसआईआर के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह मुद्दा चुनाव आयोग का है। चुनाव आयोग एसआईआर करा रहा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों में भी एसआईआर की प्रक्रिया होती रहती थी, लेकिन जिनकी वोट होती थी उनकी वोटों को काट दिया जाता था। एक-एक मकान में 100 वोटों का गुच्छा होता था। उन्होंने कहा कि अब एक-एक वोट की जांच हो रही है।

वीबी जीरामजी योजना को लेकर होंगे विधानसभाओं में सम्मेलन: बड़ौली
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि बैठक में विधायकों को अपनी-अपनी विधानसभाओं के अलावा दूसरी विधानसभाओं में भी पांच-पांच वीबी-जीरामजी योजना को लेकर सम्मेलन करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सोनीपत, पंचकूला और अंबाला नगर निकाय चुनाव के लिए पार्टी तैयार है। आज की बैठक में निकाय चुनाव के प्रभारियों को उनकी जिम्मेदारियां और काम में जुट जाने के लिए कहा गया है।

भाजपा वोटों की नहीं, सरोकारों की पार्टी है: डॉ. सतीश पूनिया
भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने भाजपा के कार्यकर्ताओं की खूब प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जब दुनिया कोरोना जैसी महामारी से जूझ रही थी तब भाजपा के कार्यकर्ता इस महामारी से पूरी ताकत के साथ लड़ रहे थे। डॉ. पूनिया ने कहा कि अगर हम वोट की राजनीति और सरकार बनाने के लिए काम करते तो महामारी से लड़ा नहीं जाता। उन्होंने कहा कि भाजपा वोटों की नहीं, सरोकारों की पार्टी है। भाजपा के कार्यकर्ता 565 दिन काम करते हैं।

संगठनात्मक बैठक में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, श्याम सिंह राणा, अनिल विज, आरती राव, श्रुति चौधरी, रणबीर गंगवा, राजेश नागर सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधायक और मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी, सुरेंद्र पूनिया और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here