samacharsecretary.com

भावुक पल और खेल का उत्साह: सम्राट चौधरी ने मां को दी श्रद्धांजलि, खिलाड़ियों से की मुलाकात

मुंगेर.

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को सरकारी हेलीकॉप्टर से तारापुर के पार्वती नगर स्थित हेलीपैड पर पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी माता व पूर्व विधायक स्व. पार्वती देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत उपमुख्यमंत्री ने स्व. पार्वती देवी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित और श्रद्धांजलि के साथ की।

इस दौरान उन्होंने उनकी सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया। उप मुख्यमंत्री ने मुंगेर जिला फुटबॉल महोत्सव के विजेता बढ़ोनियां टीम और उपविजेता अमैया टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवन की प्रेरणा देता है। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
समारोह में स्थानीय लोगों की अच्छी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम स्थल पर जिला प्रशासन के पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी सहित अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पटना के लिए रवाना हो गए। राज्य में सरकार और नए सीएम को लेकर चल रहे कयासों पर मीडिया से बातचीत नहीं की।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here