samacharsecretary.com

श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी: नवरात्र में कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें, सफर होगा आसान

जालंधर.

त्योहारों व यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है। इन विशेष ट्रेनों का उद्देश्य श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाना है, ताकि त्योहारों के दौरान होने वाली अतिरिक्त भीड़ को आसानी से नियंत्रित किया जा सके।

इसी क्रम में अमृतसर से जयनगर के बीच गाड़ी संख्या 04652 का संचालन 19 मार्च से 29 मार्च तक किया जाएगा, जबकि वापसी में जयनगर से अमृतसर के लिए गाड़ी संख्या 04651 का संचालन 19 मार्च से 31 मार्च तक होगा। इसी प्रकार अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच गाड़ी संख्या 04654 (19 से 25 मार्च) और वापसी में न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर के लिए गाड़ी संख्या 04653 (21 से 27 मार्च) चलाई जाएगी। इन ट्रेनों में वातानुकूलित और शयनयान श्रेणी की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को विशेष राहत मिलेगी।

इसके अलावा, नवरात्रों में धार्मिक यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से बड़गाम के बीच गाड़ी संख्या 04687 तथा बड़गाम से बनिहाल के बीच गाड़ी संख्या 04688 का संचालन 19 मार्च से 4 अप्रैल तक किया जाएगा। ये ट्रेनें मुख्य रूप से साधारण श्रेणी की होंगी, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु कम खर्च में यात्रा कर सकेंगे। वहीं, नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच गाड़ी संख्या 04081 (19 से 30 मार्च) और वापसी में 04082 (19 से 31 मार्च) का संचालन किया जाएगा, जिनमें एसी और स्लीपर कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

अधिकारियों ने बताया कि इन सभी स्पेशल ट्रेनों के संचालन से त्योहारों के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़भाड़ को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। साथ ही यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी, जिससे उन्हें असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। जालंधर सहित पंजाब के विभिन्न इलाकों के यात्रियों को इन ट्रेनों का सीधा लाभ मिलेगा, क्योंकि अमृतसर और कटड़ा रूट की ट्रेनों में इस क्षेत्र के यात्रियों की संख्या अधिक रहती है।

माल ढुलाई में मंडल ने दर्ज की 53 प्रतिशत वृद्धि
मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार के मार्गदर्शन में फिरोजपुर मंडल की बिजनेस डिवेल्पमेंट यूनिट (बी.डी.यू.) ने माल ढुलाई के क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। फरवरी 2026 के दौरान मंडल में 29 रैक ट्रैक्टर लोडिंग की गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 19 रैक के मुकाबले करीब 53 प्रतिशत अधिक है। यह उपलब्धि विभिन्न हितधारकों के साथ बेहतर समन्वय और नियमित बैठकों का परिणाम है।

माल ढुलाई में इस बढ़ोतरी से न केवल मंडल के फ्रेंट ट्रैफिक में सुधार हुआ है, बल्कि रेलवे के राजस्व में भी इजाफा हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे द्वारा किफायती, समयबद्ध और ‘डोर-टू-डोर’ सेवा उपलब्ध करवाने से व्यापारियों का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है, जिसके चलते माल परिवहन के लिए रेल को प्राथमिकता दी जा रही है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here