samacharsecretary.com

फूड सेफ्टी पर सख्ती: अमृतसर में दुकानों की जांच, गंदगी मिलने पर कार्रवाई

अमृतसर.

पंजाब के अमृतसर के नावल्टी चौक और लारेंस रोड क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ा छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान अधिकारियों ने कई खाने-पीने की दुकानों पर अचानक जांच की और विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र कर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।

जांच के दौरान एक चिकन दुकान पर भी टीम पहुंची, जहां कुछ खामियां सामने आईं। दुकान संचालक कुलविंदर सिंह ने माना कि दुकान में साफ-सफाई को लेकर कुछ लापरवाही रही है। उन्होंने बताया कि कई बार रात के समय काम करने वाले कर्मचारी सामान बाहर छोड़ देते हैं, जिससे सुबह गंदगी नजर आती है।

दुकानदार ने चेतावनी मिलने पर दिया भरोसा
उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में इन कमियों को दूर किया जाएगा और केवल मानक के अनुसार सामग्री का ही उपयोग किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि विभाग को इस क्षेत्र की कुछ दुकानों के बारे में शिकायतें मिली थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सफाई को लेकर सख्त चेतावनी जारी
अधिकारी ने यह भी बताया कि जांच के दौरान कई स्थानों पर साफ-सफाई के मानकों का उल्लंघन पाया गया। संबंधित दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए निर्देश दिए गए कि वे स्वच्छता बनाए रखें और खाद्य पदार्थों को सुरक्षित तरीके से तैयार करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यदि भविष्य में नियमों की अनदेखी पाई गई, तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग ने यह भी कहा कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि शहरवासियों को सुरक्षित और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जा सके।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here