samacharsecretary.com

पैनिक बाइंग से खाली हुए पेट्रोल पंप, तेल कंपनियों की सप्लाई चेन बिगड़ी, संचालकों ने उधार देना किया बंद

नारनौल
हरियाणा के नारनौल में गैस सिलेंडर न मिलने से परेशान लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। बीच रास्ते ही सिलेंडर की लाइन लगा दी। इस दौरान काफी देर तक दोनों ओर ट्रैफिक रुका रहा। इससे पहले सुबह कुरुक्षेत्र में भी लोगों ने सिलेंडर न मिलने से अंबाला रोड जाम कर दी।

पेट्रोल पंप संचालकों का कहना ,लोग पैनिक होकर गाड़ियों की टंकी फुल करा रहे
उधर, पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि एडवांस पेमेंट के बाद भी तेल कंपनियां 2-3 दिन बाद स्टॉक भिजवा रही है। जिससे फ्यूल पंप ड्राई हो गए हैं। सप्लाई चेन डिले होने के बाद कस्टमर भी बड़ी मात्रा में पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंच रहे हैं। संचालकों का कहना है कि लोग पैनिक होकर गाड़ियों की टंकी फुल करा रहे हैं। कुछ कस्टमर बड़े ड्रम और पानी के टैंक में डीजल भरवाने के लिए पहुंच रहे हैं।

अब स्टॉक में कमी आने के बाद पंप संचालकों ने सरकारी विभागों को उधार में तेल देना बंद कर दिया है। हालांकि सीएम नायब सैनी कह चुके हैं कि प्रदेश में पेट्रोल का 6 दिन और डीजल का 4 दिन का स्टॉक बचा हुआ है।

पेट्रोल-डीजल के स्टॉक पर सीएम क्या बोल
पेट्रोल-डीजल का दिन का स्टॉक: शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में PM नरेंद्र मोदी ने राज्यों की तैयारियों और योजनाओं की समीक्षा की। इसमें सीएम नायब सिंह सैनी ने बताया कि टर्मिनलों पर पेट्रोल-डीजल का 7 दिन का भंडार है। पेट्रोल-डीजल की सप्लाई में कोई दिक्कत नहीं है।

सिलेंडरों का 5 दिन का स्टॉक: घरेलू एलपीजी की स्थिति के बारे में सीएम ने बताया कि प्रदेश में रोजाना करीब 2 लाख सिलेंडर मिल रहे हैं, जिसमें से 1 लाख 90 हजार सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है। इसके साथ ही बॉटलिंग प्लांट्स पर 5 दिन का स्टॉक बचा है।

पीएनजी कनेक्शन बढ़ाएंगे: सीएम ने ब्रीफ करते हुए आगे कहा कि प्रदेश में इस समय 1 लाख 73 हजार 38 कमर्शियल सिलेंडरों का स्टॉक भी उपलब्ध है। प्रदेश में 3 लाख 32 हजार कनेक्शन लगाए जा चुके हैं। घरेलू कनेक्शन की संख्या भी आने वाले 3 माह में दोगुनी की जाएगी।

हिसार में पंप संचालकों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा
हिसार में पेट्रोल पंप संचालकों ने कमिश्नर को दी शिकायत में बताया कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) समय से ईंधन की आपूर्ति नहीं कर रही हैं। जिससे कई पेट्रोल पंप ड्राई हो गए हैं। कंपनियों को समय से एडवांस पेमेंट देने के बाद भी पेट्रोल-डीजल की रेगुलर सप्लाई नहीं मिल रही।

पंप संचालकों ने ये मांग की
इमरजेंसी सेवाओं पर भी खतरा: पेट्रोल पंप संचालकों ने कहा कि कई बार एंबुलेंस, पुलिस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं के लिए भी ईंधन उपलब्ध नहीं रह पाता। मैनेजमेंट में गड़बड़ी के कारण सप्लाई में दिक्कत हो रही है।

मॉनिटरिंग सिस्टम बनाया जाए: पेट्रोल पंप संचालकों ने प्रशासन से मांग की, प्रभावी मॉनिटरिंग सिस्टम बनाया जाए। जिससे हर पंप पर स्टॉक की स्थिति पर नजर रखी जा सके।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here