samacharsecretary.com

बांगलादेश ने हटाया IPL टेलीकास्ट पर बैन, IND के साथ सीरीज का असर

ढाका

तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से रिलीज किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के बीच संबंध बिगड़ गए थे. बांग्लादेश की तत्कालीन मोहम्मद यूनुस सरकार ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम को भारत भेजने से इनकार कर दिया गया था. इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप खेलने की इजाजत दी। 

इसी बीच मोहम्मद यूनुस सरकार ने खुन्नस निकालते हुए अपने देश में आईपीएल के प्रसारण पर बैन लगा दिया था. इस फैसले ने क्रिकेट फैन्स को चौंका दिया था क्योंकि आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा देखी जाने वाली टी20 लीग है. हालांकि अब बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद स्थिति पूरी तरह बदल गई है। 

बांग्लादेश सरकार की ओर से ग्रीन सिग्नल
बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्री जहीर उद्दीन स्वपन ने साफ शब्दों में कहा है कि सरकार खेल और राजनीति को अलग रखना चाहती है और इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण पर कोई रोक नहीं लगाएगी. उन्होंने कहा कि अगर कोई चैनल आईपीएल के मुकाबले दिखाना चाहता है तो सरकार उसे सकारात्मक तरीके से देखेगी। 

जहीर उद्दीन स्वपन ने कहा, 'हम खेल को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहते. अगर कोई चैनल आईपीएल का प्रसारण करना चाहता है, तो हम उसे कमर्शियल नजरिए से देखेंगे और सकारात्मक फैसला लेंगे. हम किसी को भी टेलीकास्ट से नहीं रोकेंगे. अगर स्टार स्पोर्ट्स टेलीकास्ट करना चाहता है, तो वह कर सकता है. अगर हमारे किसी चैनल को टेलीकास्ट करना है, तो हम सकारात्मक तरीके से उसका स्वागत करेंगे, लेकिन हम किसी पर दबाव नहीं डालेंगे। 

इससे साफ हो गया है कि अब बांग्लादेश सरकार की तरफ से कोई प्रशासनिक बाधा नहीं रहेगी. केबल ऑपरेटर्स एसोसिएशन की तरफ से भी स्थिति स्पष्ट कर दी गई है. एसोसिएशन के पदाधिकारी रेजाउल करीम लाबलू ने कहा कि फिलहाल आईपीएल टेलीकास्ट को लेकर कोई रोक नहीं है. उन्होंने कहा, 'अगर स्टार स्पोर्ट्स बांग्लादेश में आईपीएल दिखाता है, तो हम उसे प्रसारित कर सकते हैं. हमें इसे रोकने के लिए कोई निर्देश नहीं मिला है। 

हालांकि बांग्लादेश सरकार ने आधिकारिक तौर पर पहले लगे प्रतिबंध के पीछे की वजहों को विस्तार से नहीं बताया, लेकिन माना जा रहा है कि यह फैसला उस समय के राजनीतिक माहौल, प्रसारण अधिकारों और बोर्ड्स के बीच चल रहे विवादों का मिश्रण था. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी संकेत मिला था कि आईपीएल को लेकर भारत-बांग्लादेश क्रिकेट संबंधों में आई ठंडक का असर प्रसारण पर भी पड़ा था। 

भारत के बांग्लादेश दौरे से कनेक्शन!
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या आईपीएल पर बदला यह रुख भारत के आगामी दौरे से जुड़ा हुआ है? बांग्लादेश को इस साल सितंबर में अपने घर पर भारत के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं. वैसे केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने पर ही भारतीय टीम बांग्लादेश की यात्रा करेगी। 

भारत-बांग्लादेश के बीच क्रिकेट संबंध हमेशा से अहम रहे हैं, ऐसे में आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट पर नरमी दिखाना एक 'डिप्लोमैटिक सिग्नल' भी माना जा रहा है. भले ही बांग्लादेशी सरकार ने इसे सीधे तौर पर नहीं जोड़ा हो, लेकिन टाइमिंग बहुत कुछ कहती है। 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here