samacharsecretary.com

iPhone में कैसे काम करता है लॉकडाउन मोड और क्या यह वाकई स्पाइवेयर से सुरक्षित है

ऐपल ने आईफोन के एक फीचर को इतना मजबूत बताया है कि कोई हैकर्स इसे पार नहीं कर पाएंगे। Techcrunch की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर किसी आईफोन में Lockdown Mode ऑन होता है तो कोई भी यहां तक की सरकारी स्तर के बेहद एडवांस स्पाइवेयर भी उसे हैक नहीं कर सकते हैं। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि उसे एक भी ऐसा मामला देखने को नहीं मिला है, जिसमें लॉकडाउन मोड पर चल रहे किसी iPhone या अन्य Apple डिवाइस की सुरक्षा में कोई हैकर सेंध लगा पाया हो। TechCrunch की रिपोर्ट के अनुसार, ऐपल की प्रवक्ता सारा ओ'रूर्क (Sarah O’Rourke) ने बताया कि उन्हें लॉकडाउन मोड वाले किसी भी ऐप डिवाइस पर किसी भी तरह के 'मर्सिनरी स्पाइवेयर' हमले की कोई जानकारी नहीं है। लेकिन इस फीचर के कुछ नुकसान भी होते हैं। लॉकडाउन मोड चालू होने पर आपका डिवाइस सामान्य रूप से काम नहीं करेगा। कुछ ऐप्स, वेबसाइट्स और सुविधाएं सुरक्षा कारणों की वजह से सीमित कर दी जाएंगी।
साइबर हमले से बचाता है फीचर

बता दें कि ऐपल ने 2022 में लॉकडाउन मोड लॉन्च किया था। यह फीचर खास तौर पर ज्यादा जोखिम वाले यूजर्स जैसे पत्रकार, एक्टिविस्ट और अधिकारी को एडवांस्ड सर्विलांस टूल्स से बचाने के लिए डिजाइन किया गया था। लॉकडाउन मोड डिवाइस के कुछ ऐसे फंक्शन को सख्ती से रोक देता है, जिनका गलत इस्तेमाल अक्सर हमलावर करते हैं। यह मैसेज अटैचमेंट को सीमित करता है, कुछ वेब टेक्नोलॉजी को बंद कर देता है और अनजान सोर्स से आने वाले इनविटेशन या कनेक्शन को ब्लॉक कर देता है। इससे साबइर हमले की गुंजाइश काफी हद तक कम हो जाती है।
एक साथ सब डिवाइस पर नहीं होगा चालू

Lockdown Mode को अपने iPhone, iPad और Mac के लिए अलग-अलग चालू करना होगा। जब आप अपने आईफोन के लिए Lockdown Mode चालू करते हैं, तो यह अपने आप आपकी पेयर की गई ऐपल वॉच के लिए भी चालू हो जाता है। जब आप अपने किसी एक डिवाइस के लिए इसे चालू करते हैं, तो आपको अपने दूसरे सपोर्टेड ऐपल डिवाइस के लिए भी इसे चालू करने के प्रॉम्प्ट मिलते हैं। इसके ऑन होते ही किसी ऐप या फीचर के सीमित होने पर आपको नोटिफिकेशन मिल सकते हैं। Safari में एक बैनर यह बताता है कि Lockdown Mode चालू है।
ऐसे कर सकते हैं चालू

लॉकडाउन मोड ऑन करने के लिए आपको सबसे पहले आईफोन की सेटिंग में जाना होगा।उसके बाद अब प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर क्लिक करें।   फिर आपको स्क्रॉल डाउन करके नीचे आना है। यहां सबसे नीचे लॉकडाउन मोड का ऑप्शन मिलेगा।
 आम यूजर्स के लिए नहीं है फीचर

ऐपल का लॉकडाउन मोड असल में एक डिजिटल कर्फ्यू की तरह का करता है। यह सुरक्षा को तो मजबूत कर देता है, लेकिन आपसे आपके फोन की कई सुविधाएं छीन लेता है। कई ऐप्स और फीचर्स को सीमित कर देता है। इस कारण यह फीचर आम यूजर के लिए नहीं है बल्कि उन लोगों के लिए ज्यादा उपयोगी है, जिनको खतरनाक स्पाइवेयर का खतरा हो।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here