samacharsecretary.com

14 साल के सफर के बाद टेस्ला मॉडल एस और एक्स की विदाई, अब रोबोटैक्सी और ऑटोनोमस कारों पर होगा फोकस

Tesla के लिए 1 अप्रैल 2026 सिर्फ एक तारीख नहीं बल्कि एक युग के खत्म होने का दिन है. कंपनी ने आधिकारिक रूप से अपने मॉडल एस और मॉडल एक्स के प्रोडक्शन को बंद कर दिया है. एलॉन मस्क ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि कंपनी अब इन कारों के ऑर्डर नहीं ले रही है.

मस्क ने बताया कि उनके पास इन्वेंट्री में सिर्फ 600 यूनिट्स ही बची हैं. अपने ट्विट के साथ मस्क ने एक तस्वीर शेयर की है, जो ओरिजनल मॉडल एस की है. इस कार को टेस्ला ने 14 साल पहले जून 2012 में लॉन्च किया था.

एलॉन मस्क ने अपने ट्विट में लिखा, 'टेस्ला मॉडल एस और एक्स के कस्टम ऑर्डर अब पूरे हो चुके हैं. अब स्टॉक में केवल कुछ ही गाड़ियां बची हैं. एक युग के अंत के लिए हम एक आधिकारिक सेरेमनी आयोजित करेंगे. मुझे ये गाड़ियां बेहद पसंद हैं.'

टेस्ला की इन गाड़ियों के प्रोडक्शन को बंद करने की जानकारी जनवरी में ही आ गई थी. कंपनी ने 2025 की चौथे क्वार्टर की अर्निंग कॉल में इसकी जानकारी दी थी. उस वक्त ब्रांड ने दोनों इलेक्ट्रिक कार्स के लिए इसे 'सम्मानजनक निर्वहन' बताया था. कंपनी ने उस वक्त जानकारी दी थी कि इन गाड़ियों के फैक्टरी स्पेस को ऑप्टिमम रोबोट्स को बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.

14 साल का सफर
मॉडल एस टेस्ला की पहली मास मार्केट कार थी, जिसे कंपनी ने जून 2012 में लॉन्च किया था. ग्लोबली ये कार 2015 और 2016 में टॉप सेलिंग इलेक्ट्रिक व्हीकल थी. सिर्फ 2015 में ही कंपनी ने इसकी 50 हजार से ज्यादा यूनिट्स को बेचा था. मॉडल एक्स को कंपनी ने 2015 में इंट्रोड्यूस किया था, जिसे अपनी फाल्कन-विंग डोर के लिए जाना जाता था.

अपने पूरे प्रोडक्शन के दौरान इन दोनों गाड़ियों की 610,000 यूनिट्स को बेचा गया है. रिपोर्ट्स की मानें, तो टेस्ला के पास अभी भी 295 नई मॉडल एस और 301 मॉडल एक्स गाड़ियां हैं. टेस्ला की वेबसाइट से इन दोनों गाड़ियों को हटा दिया गया है.

कंपनी इन गाड़ियों के प्रोडक्शन को बंद करने के साथ ही ऑटोनोमस कार के फ्यूचर पर फोकस करेगी. टेस्ला अपनी टू-सीटर साइबरकैब रोबोटैक्सी का प्रोडक्शन शुरू करने की तैयारी कर रही है. इस कार में कोई स्टीयरिंग व्हील और पैडल नहीं होंगे.

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here