samacharsecretary.com

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी जोड़ी और आरसीबी के पास आज चेन्नई के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी का मौका

गुवाहाटी

बुमराह चैलेंज' का शानदार तरीके से सामना करने वाले युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 'किंग साइज' टेस्ट देने उतरेंगे। वैभव के सामने विराट कोहली होंगे जो अपने जोश और आक्रामकता से विपक्षी टीम और बैटर पर दबाव बनाने के लिए पहचाने जाते हैं। वैभव इस दबाव को कैसे झेलते हैं इस पर सभी की निगाहें होंगी।

बेंगलुरु के सामने राजस्थान की टीम
राजस्थान रॉयल्स इस सीजन की सबसे आक्रामक बैटिंग यूनिट बनकर उभरी है। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने टीम को तेज शुरुआत देकर विरोधी गेंदबाजों पर दबाव बनाया है। गेंदबाजी में भी टीम ने योजनाओं पर सटीक अमल किया है। दूसरी ओर, बेंगलुरु ने संतुलित टीम संयोजन के साथ प्रभावित किया है। विराट कोहली भले ही टी20 से संन्यास ले चुके हों लेकिन उनका अनुभव टीम के लिए अहम बना हुआ है। मैच में बारिश की 14 प्रतिशत संभावना है।

बेस्ट ओपनिंग जोड़ियों का सामना
इस मैच में दोनों टीम की ओपनिंग जोड़ियों पर भी विशेष नजर रहेगी। राजस्थान की ओर से ओपनिंग करने वाले यशस्वी और वैभव 12.36 रन रेट से रन बनाते हैं। यह रन रेट पिछले सीजन से 200+ रन बनाने वाली ओपनिंग जोड़ियों के बीच बेस्ट है। हर पारी में यह जोड़ी औसतन 64.7 रन जोड़ती है, जो बेस्ट है। विराट और सॉल्ट का रन रेट 10.24 है, जो तीसरा बेस्ट है। विराट और सॉल्ट की जोड़ी ने 15 पारियों में 611 रन जोड़े हैं, जबकि यशस्वी और वैभव ने 10 पारियों में 647 रन जोड़ दिए हैं।

सीएसके की बराबरी करेगी आरसीबी?
36 बार बेंगलुरु ने IPL में 200+ स्कोर बनाए हैं। वह एक बार और 200+ स्कोर बनाते ही सर्वाधिक बार इस आंकड़े तक सर्वाधिक बार पहुंचने के मामले में चेन्नई (37 बार) की बराबरी कर लेगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:
RR: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई

RCB: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी

इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा
दीपेश शर्मा

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here