samacharsecretary.com

गुरदासपुर में चुनावी नतीजे पर ब्रेक, EVM खराब होने से दो केंद्रों पर फिर से वोटिंग

गुरदासपुर.

गुरदासपुर जिले के दीनानगर नगर परिषद चुनाव में तकनीकी खराबी के कारण रुकी चुनावी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अब वार्ड नंबर 6 के बूथ नंबर 9 पर दोबारा मतदान कराया जाएगा। राज्य चुनाव आयोग पंजाब के निर्देशों के बाद प्रशासन ने पुनर्मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

मतदान 15 जून को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और मतदान समाप्त होने के बाद मतों की गिनती कर परिणाम घोषित किया जाएगा। जिला चुनाव अधिकारी एवं उपायुक्त आदित्य उप्पल ने बताया कि नगर परिषद दीनानगर के वार्ड नंबर 6 के बूथ नंबर 9 पर 13 जून को मतदान के दौरान इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीन में तकनीकी खराबी आ गई थी।

मदान शुरू होने से पहले आई थी दिक्कत
जानकारी के अनुसार मतदान शुरू होने के कुछ समय बाद ही पहली मशीन में तकनीकी समस्या आ गई थी। इसके बाद चुनाव अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दूसरी मशीन उपलब्ध करवाई और शेष मतदान उसी मशीन पर कराया गया। प्रशासन ने उस समय मतदान प्रक्रिया को सुचारु रखने का प्रयास किया, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। हालांकि वास्तविक समस्या उस समय सामने आई जब मतदान समाप्त होने के बाद दोनों मशीनों में दर्ज मतों को जोड़कर परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की गई। अधिकारियों के अनुसार पहली मशीन की डिस्प्ले तकनीकी रूप से काम नहीं कर रही थी, जिसके कारण उसमें दर्ज मतों की संख्या प्राप्त नहीं की जा सकी। इस वजह से कुल मतों की सही गणना संभव नहीं हो सकी और मतगणना रोकनी पड़ी।

चुनाव आयोग को भेजी गई थी रिपोर्ट
मामले की विस्तृत रिपोर्ट राज्य चुनाव आयोग को भेजी गई थी। आयोग ने तकनीकी स्थिति की समीक्षा करने के बाद निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए संबंधित बूथ पर पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया। प्रशासन का कहना है कि पुनर्मतदान के दौरान सभी आवश्यक तकनीकी और सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं ताकि मतदान प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।

अधिकारियों ने मतदाताओं से निर्धारित समय पर मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। अब वार्ड नंबर 6 के उम्मीदवारों और मतदाताओं की नजरें 15 जून को होने वाले पुनर्मतदान पर टिकी हैं। मतदान और मतगणना पूरी होने के बाद ही इस वार्ड के चुनावी मुकाबले का अंतिम फैसला सामने आएगा।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here