samacharsecretary.com

मतदाता सूची में नाम चढ़ाने के लिए फर्जी प्रमाण-पत्र! 46 लोगों पर प्रशासन की नजर, नोटिस जारी

पालोजोरी (देवघर)
मतदाता सूची में नाम चढ़वाने को लेकर लगातार फर्जीवाड़े की सूचना मिल रही है। ताजा मामला पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय जमुआ बसहा बूथ संख्या- 251 से जुड़ा हुआ है। मतदाता सूची में नाम चढ़वाने के लिए 46 आवेदकों द्वारा फर्जी प्रमाण-पत्रों का सहारा लेने की बात सामने आई है।

फर्जी प्रमाण-पत्र का मामला खुलासा होने के बाद प्रखंड प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए सभी 46 लोगों को नोटिस भेजते हुए तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा है। मिली जानकारी के अनुसार इन लोगों ने एडिटेड जाति व निवासी प्रमाण-पत्र जमा किया था।

सरकारी कार्रवाई और निर्देश जांच में फर्जी दस्तावेज पाए जाने के बाद प्रखंड प्रशासन ने सभी 46 संबंधित संदिग्ध मतदाताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।

प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी को तीन दिनों के अंदर उपस्थित होकर अपने दस्तावेजों पर संतोषजनक स्पष्टीकरण देना होगा।

यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर उचित और संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो प्रशासन द्वारा इन सभी के खिलाफ फर्जीवाड़े का आपराधिक मामला दर्ज कराया जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयोग की सक्रियता
वहीं एसआइआर के तहत इस तरह के फर्जीवाड़े को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग भी सक्रिय है। इसके तहत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में किसी भी प्रकार के अवैध समावेश या प्रविष्टी रोकने के लिए एसआइआर के तहत मल्टी-लेयर जांच की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, प्रशासन अब इस बात की भी गहन जांच कर रही है कि इन 46 आवेदकों के फर्जी प्रमाण-पत्र किस प्रज्ञा केंद्र या कंप्यूटर आपरेटर द्वारा तैयार की गई है, ताकि फर्जीवाड़ा करने वाले रैकेट पर भी कानूनी नकेल कसी जा सके व फर्जी तरीके से इस तरह के प्रमाण-पत्र बनाने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई हो सके।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here