samacharsecretary.com

विभागीय प्रदर्शनी में ड्रोन दीदी, कौशल विकास के नवाचारों का किया अवलोकन

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल में आयोजित तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभागीय योजनाओं अंतर्गत संचालित गतिविधियों, हितग्राहियों को मिल रहे लाभ, स्थानीय स्तर पर तैयार किए जा रहे उत्पादों तथा नवाचारों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न स्टॉलों पर अधिकारियों एवं हितग्राहियों से संवाद किया। उन्होंने मुख्यमंत्री स्कूटी वितरण योजना अंतर्गत कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कूटी और लैपटॉप वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बैतूल जिले में कुल 1731 विद्यार्थियों को लैपटॉप तथा 230 विद्यार्थियों को स्कूटी का लाभ मिला। कार्यक्रम में सांकेतिक रूप से 10 लैपटॉप और 30 स्कूटी वितरित की गईं।

आईओटी आधारित नल-जल मॉनिटरिंग और शिक्षा संजीवनी अभियान की सराहना

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के स्टॉल पर आईओटी के माध्यम से नल-जल योजनाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग प्रणाली का अवलोकन कर सराहना की। उन्होंने पशुपालन विभाग की डेयरी प्लस योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना एवं आचार्य विद्यासागर योजना पर केंद्रित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। मत्स्य विभाग के स्टॉल पर उन्होंने केज कल्चर एवं मत्स्य उत्पादन की जानकारी ली। शिक्षा संजीवनी अभियान के अंतर्गत जनसहभागिता से शालाओं में किए जा रहे अधोसंरचना विकास तथा डेस्क-बेंच, एलईडी सहित अन्य सुविधाओं की उपलब्धता की भी उन्होंने सराहना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्टॉल पर स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार ब्रास मेटल हस्तशिल्प एवं मिलेट्स उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने कृषि कार्यों में महिलाओं द्वारा ड्रोन के उपयोग की जानकारी ली। वन विभाग, सामाजिक न्याय, उद्यानिकी, स्वास्थ्य, पर्यटन और किसान कल्याण तथा कृषि विकास की प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की।

विद्यार्थियों के सोलर प्रोजेक्ट और जिले के पर्यटन स्थलों की जानकारी ली

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के स्टॉल पर विद्यार्थियों द्वारा तैयार सोलर एनर्जी चार्जिंग स्टेशन एवं सोलर स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रोजेक्ट की कार्य प्रणाली की जानकारी ली और उनके नवाचार की सराहना की।

बालिकाओं को दुलार किया, दिव्यांग बच्चों के हुनर की सराहना

महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल पर मोटे अनाज (श्रीअन्न) से तैयार विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने नन्हीं बालिकाओं सनम सातपुते एवं रुचिका उईके को स्नेहपूर्वक दुलार किया तथा लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों को आश्वासन प्रमाण पत्र वितरित किए।

प्रदर्शनी अवलोकन दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, अध्यक्ष एवं वरिष्ठ विधायक बैतूल श्री हेमन्त खंडेलवाल, विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे, विधायक भैंसदेही श्री महेंद्र सिंह चौहान, विधायक घोड़ा डोंगरी गंगाबाई उईके, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री सुधाकर पवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहें।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here