samacharsecretary.com

प्रदूषण ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! दिवाली की रात PM2.5 भारतीय मानक से 33 गुना ज्यादा दर्ज

नई दिल्ली
दिवाली की रात आतिशबाजी के बाद कई जगहों पर पीएम 2.5 का स्तर 2000 एमसीएम से भी अधिक रहा। प्रदूषण का यह स्तर तब रहा, जब कई जगहों पर रात 12 से 2 बजे तक प्रदूषण के आंकड़े ही उपलब्ध नहीं थे।

पीएम 2.5 का निर्धारित भारतीय मानक 60 एमजीसीएम है, जबकि डब्ल्यूएचओ का मानक महज 15 एमजीसीएम है। कई जगहों पर पीएम 2.5 का स्तर भारतीय मानकों से 33 गुना और डब्ल्यूएचओ के मानकों से 133 गुना अधिक रहा। पीएम 2.5 के कण इतने छोटे होते हैं कि सांस के साथ विभिन्न अंगों तक जा सकते हैं।

प्रदूषण के पीक पर डेटा गायब होने पर CSE ने जताई चिंता
CSE की कार्यकारी निदेशक अनुमिता रॉयचौधरी ने चिंता जताते हुए कहा कि दिल्ली-एनसीआर में देश का सबसे घना मॉनिटरिंग नेटवर्क है। ऐसे में प्रदूषण के चरम समय पर डेटा का गायब होना समझ से परे है। उनके मुताबिक, रियल टाइम आंकड़ों के आधार पर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी दी जा सकती थी और आपात कदम उठाए जा सकते थे।

AQI की रीडिंग में अंतर की वजह अलग-अलग मापने के तरीके
दिल्ली यूनिवर्सिटी के पर्यावरण अध्ययन विभाग के प्रमुख राधेश्याम शर्मा ने कहा कि सरकारी और प्राइवेट एजेंसियों के एक्यूआई में अंतर की एक वजह मापने और औसत निकालने के अलग-अलग तरीके भी हो सकते हैं। इसलिए रीडिंग के साथ जगह और समय की जानकारी स्पष्ट होनी चाहिए।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here