samacharsecretary.com

झारखंड के मोहली समुदाय की मेहनत से सजता है छठ बाजार, बिहार-यूपी तक पहुंचते हैं बांस के सूप-डाला

मधुपुर (देवघर)
 लोक आस्था के महापर्व छठ में बांस का बना सूप -डाला अहम होता है। छठ का जुड़ाव बिहार की माटी से है। आज वह वैश्विक पटेल पर आ गया है। 

आज से 26 साल पहले देवघर भी अभिवाजित बिहार का हिस्सा था। रेल मार्ग पर होने के कारण मधुपुर को व्यापार का केंद्र बनाकर यहां से सूप और डाला का कारोबार बिहार की राजधानी पटना को केंद्र में लेकर किए जाने लगा। 

90 ट्रक सूप और डाला भेजा जाता है पटना 
आज छठ के समय में तकरीबन सवा करोड़ का कारोबार होता है। तकरीबन 90 ट्रक सूप और डाला पटना भेजा जाता है। इस कारोबार का आर्थिक अंश देवघर ही नहीं बल्कि संताल परगना के मोहली समुदाय के घर तक पहुंचता है। 

सूप-डाला के बढ़ते व्यापार के कारण मधुपुर हब बनता जा रहा है। संताल परगना के विभिन्न गांव में सूप-डाला बनाने वाले लोगों से खरीदारी कर मधुपुर लाया जाता है।

65 वर्ष से जुड़े हैं इस कारोबार से
कारोबारी प्रवीण जायसवाल ने बताया कि 65 साल से इस व्यापार को उनके परिवार के द्वारा किया जा रहा है। धंधे की शुरूआत उनके पिताजी ने की थी। ट्रक से पटना सिटी ले जाकर सूप-डाला को गोदाम में जमा करते हैं। वहां से उत्तर प्रदेश भेजा जाता है। बिहार के विभिन्न शहरों में पटना सिटी से ही सूप और डाला जाता है। 

बताया कि इस धंधे में काफी मेहनत है। सूप व डाला बनाने में मोहली समुदाय के ही लोग जुड़े हुए हैं। एक माह पहले से ही स्टाक रखना शुरू हो जाता है। पुश्तैनी धंधे से जुड़े मोहली समुदाय के लोगों को सालों भर रोजगार मिल जाता है।

मधुपुर अनुमंडल के चितरा, पालोजोरी, सारठ, मारगोमुंडा के अलावा पाकुड़ जिला के विभिन्न प्रखंडों में बड़े पैमाने फर मोहली समुदाय के लोगों द्वारा बांस से निर्मित सूप-डाला व अन्य सामग्री बनाया जाता है।

बिहार से होती है 55 लाख की आमदनी
मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र के सारठ, पालोजोरी, मारगोमुंडा, मधुपुर प्रखंड के अलावा जामताड़ा और दुमका से सटे एक सौ से अधिक मोहली समुदाय के लोग सूप डाला बनाने के काम से जुड़े हुए हैं। 

गजियाडीह गांव के मोहली टोला में इस धंधे से जुड़े संतोष मोहली, राम लखन मोहली, विश्वनाथ मोहली, फागुन मोहली। मधुपुर प्रखंड के लालपुर गांव के रामजीवन मोहली, बुधन मोहली, रामलोचनमोहली और सुखदेव मोहली का कहना है कि साल भर मधुपुर के व्यापारी सूप व डाला खरीद कर ले जाते हैं। 

समय-समय पर अग्रिम राशि का भी भुगतान व्यापारी द्वारा कर दिया जाता है। खास तौर पर छठ महापर्व के दो माह पहले ही पांच से दस हजार रुपये प्रत्येक मोहली परिवार को अग्रिम भुगतान व्यापारी द्वारा किया जाता है, जिससे सालों भर स्थाई रूप से काम मिलता रहता है। 

बाजार में 300 से 400 रुपये खुदरा में बिकने वाला डाला का थोक भाव दो सौ रुपये होता है, जबकि 50 से 60 रुपये में खुदरा बिकने वाला एक सूप की कीमत व्यापारी 30 रुपये मिलता है।

सात से आठ हजार रुपये होती है आमदनी
पूरे साल काम मिलने के कारण मोहली समुदाय के लोग अपने जमीन पर बांस की खेती करते हैं ताकि व्यापार को पर्याप्त मात्रा में मांग के अनुसार बांस से बने सामानों की आपूर्ति की जा सके। 

लोगों का कहना है कि करीब एक दशक से अस्थाई रूप से उन्हें काम मिलते आ रहे हैं। इसके अलावा साप्ताहिक
 लगने वाले हाट बाजार में भी बांस से निर्मित सामानों की बिक्री करते हैं, जिससे आमदनी होती है। सरोज मोहली, विकास मोहली, रामू मोहली ने बताया कि बांस से निर्मित वस्तुओं की बिक्री करने पर प्रत्येक माह आठ से नौ हजार रुपये की आमदनी हो जाती है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here