samacharsecretary.com

PM मोदी का बिहार दौरा, नीतीश सेतु का करेंगे निरीक्षण; 103 योजनाओं की देंगे सौगात

पटना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली जिले में पहुंचेंगे। यहां पीएम नरेंद्र मोदी 60 हजार करोड़ की योजनाओं का तोहफा जिले के लोगों को देंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ हुई समीक्षा बैठक के बाद बुधवार की देर शाम जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने जाफरपट्टी में प्रेस को संबोधित किया। इस दौरान डीएम ने 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का आगमन सबसे पहले राघोपुर में होगा, जहां वे ‘नीतीश सेतु’ का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद राजापाकर में निर्धारित स्थल पर पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री यहीं 21 विभागों की 60 हजार करोड़ की लागत से 103 योजनाओं का उद्धाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। इसमें 21 विभागों की 103 योजनाएं शामिल हैं, जिनकी कुल राशि 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक है। इन योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन होना है। इसके लिए डेपुटेशन एवं संयुक्त आदेश जारी कर दिया गया है। ट्रैफिक प्लान को लेकर उन्होंने लोगों से किसी प्रकार का भ्रम नहीं रखने की अपील की। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए रूट निर्धारित कर दिया गया है।

बस, फोर व्हीलर, बाइक और टोटो की पार्किंग के लिए पर्याप्त व्यवस्था है। साइनेज लगाए जा रहे हैं, जिनकी मदद से लोग आसानी से स्थल तक पहुंच सकेंगे। डीएम ने स्पष्ट किया कि मूवमेंट पर कोई रोक नहीं है। टोटो या मोटरसाइकिल से भी निर्धारित रूट से लोग आकर कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे। निकटवर्ती जिलों के साथ ट्रैफिक को लेकर वार्ता हो चुकी है, ताकि आने में जाम की स्थिति न बने।

दो घंटे पहले सिक्सलेन पर बंद होगा आवागमन
जिलाधिकारी ने बताया कि उद्घाटन के दिन पुल से गाड़ियों का आवागमन होगा, लेकिन प्रधानमंत्री के आगमन के कम से कम दो घंटे पहले उसे बंद कर दिया जाएगा। इससे पहले आवागमन की अनुमति रहेगी। उन्होंने लोगों से 11 बजे से पहले स्थल पर पहुंचने की अपील की, ताकि सीटिंग व्यवस्था में आसानी से बैठ सकें। पार्किंग के लिए कुल 14 स्थल बनाए गए हैं। सभी पार्किंग स्थलों पर सीटिंग एरिया, शौचालय, पेयजल, दीदी की रसोई, सुधा डेयरी का पार्लर, पीए सिस्टम और कंट्रोल रूम की व्यवस्था रहेगी। सभा स्थल पर भी पर्याप्त शौचालय और पेयजल की व्यवस्था की गई है। प्रशासन के अनुसार पार्किंग और सभा स्थल की क्षमता के हिसाब से न्यूनतम एक लाख लोगों के आने में कोई परेशानी नहीं होगी।

कार्यक्रम स्थल के पास पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेंगे
पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा ने कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के विभिन्न मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा सुरक्षा व्यवस्था के लिए की गई तैयारियों के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम में आनेवाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभा स्थल तक लोगों का आवागमन सुगम एवं व्यवस्थित रहे, इसकी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। वाहनों का परिचालन भी सुचारू ढंग से हो, इसका विशेष ध्यान रखें।

मुख्य मार्गों को खाली रखा जाए
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि कार्यक्रम के दिन सभास्थल तक संपर्कता प्रदान करने वाले मुख्य मार्गों को खाली रखा जाए, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। कार्यक्रम स्थल के आसपास पर्याप्त संख्या में प्रवेश द्वार बनाए जाएं, जिससे आम लोग आसानी से सभा स्थल तक पहुंच सकें। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here