samacharsecretary.com

आंगनवाड़ी केंद्रों को गोद लेकर कुपोषण के खिलाफ अभियान चलाएंगे 3 हजार युवा स्वयंसेवक

युवा शक्ति मिशन के अंतर्गत एनएसएस, एनसीसी और रेडक्रॉस के विद्यार्थी निभाएंगे सामाजिक जिम्मेदारी
आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा और जागरूकता गतिविधियों में करेंगे सहयोग
प्रदेश के सभी 55 जिलों में उच्च शिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा आयोजन, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

भोपाल
प्रदेश में कुपोषण की रोकथाम और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा युवा शक्ति मिशन के अंतर्गत एक विशेष सामाजिक सहभागिता की पहल की जा रही है। इसके अंतर्गत प्रदेश के महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) एवं रेडक्रॉस से जुड़े लगभग 3 हजार युवा स्वयंसेवकों को आंगनवाड़ी केंद्रों से जोड़ा जाएगा। इस पहल का उद्देश्य कुपोषित बच्चों की सहायता के साथ युवाओं को सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। अभियान का क्रियान्वयन उच्च शिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार वर्तमान में महाविद्यालयों द्वारा गोद लिए गए गांवों में स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों को भी युवा सहभागिता इकाई के रूप में गोद लिया जाएगा। प्रत्येक चिन्हित आंगनवाड़ी केंद्र पर 2 से 4 स्वयंसेवकों की टीम गठित की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक संभाग एवं जिले के महाविद्यालयों से एनएसएस, एनसीसी और रेडक्रॉस के सक्रिय स्वयंसेवकों का चयन किया जाएगा।

स्वयंसेवकों को दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण
जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास) द्वारा चयनित युवा स्वयंसेवकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें कुपोषण के प्रकार, अति-कुपोषित बच्चों की पहचान, टीकाकरण, एनीमिया मुक्त अभियान तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

युवाओं द्वारा की जाएंगी यह गतिविधियां
युवा स्वयंसेवक आंगनवाड़ी केंद्रों में दर्ज कुपोषित बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उन्हें पोषण आहार एवं स्वच्छता के प्रति परामर्श देंगे। इसके साथ ही शाला पूर्व शिक्षा में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए कहानी, खेल और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन करेंगे।

स्वयंसेवक बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह एवं मासिक धर्म स्वच्छता जैसे विषयों पर नुक्कड़ नाटक और जागरूकता संवाद के माध्यम से समुदाय को जागरूक करेंगे।

विद्यार्थियों को मिलेगा इंटर्नशिप क्रेडिट
आंगनवाड़ी केंद्रों में विद्यार्थियों द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों एवं व्यावहारिक अनुभव को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप उनके शैक्षणिक पाठ्यक्रम से जोड़ा जाएगा। निर्धारित कार्य-घंटे पूर्ण करने तथा संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र एवं विभाग के प्रमाणीकरण के बाद सामाजिक परियोजना प्रतिवेदन (प्रोजेक्ट रिपोर्ट) महाविद्यालय में जमा करने पर विद्यार्थियों को नियमानुसार इंटर्नशिप क्रेडिट प्रदान किया जाएगा।

जिला स्तर पर होगी नियमित समीक्षा
अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा श्री अनुपम राजन ने बताया कि अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी संयुक्त रूप से मासिक प्रगति की समीक्षा करेंगे। अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के संयुक्त हस्ताक्षर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रदेश सरकार की इस पहल से युवाओं की ऊर्जा और सामाजिक सहभागिता को बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा से जोड़ने में मदद मिलेगी। साथ ही विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारी निभाने और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here