samacharsecretary.com

तीन दिन बाद हाड़ कंपाने वाली सर्दी का अलर्ट, मौसम विभाग ने किसानों को दी अहम सलाह

रांची

झारखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है। धीरे-धीरे तापमान में गिरावट की वजह से ठंड बढ़ रही है, तो वही ठंडी हवा भी लोगों की मुसीबत बढ़ा रही है जिसकी वजह से कंपनी महसूस हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले 4 दिनों तक झारखंड में लगातार ठंडी हवा चलेगी जिसकी वजह से तापमान में और गिरावट आएगी और लोगों को हांड कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ेगा।

3 दिनों में तेजी से गिरेगा तापमान
मौसम विभाग ने राज्य के सभी 24 जिलों के लिए ठंड बढ़ने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक 9 से 11 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं 10-20 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी। सुबह-शाम घना कोहरा छाने से दृश्यता 500 मीटर तक सिमट सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि वर्तमान में राज्य का औसत अधिकतम तापमान 26-29°C और न्यूनतम 15-18°C है, लेकिन अगले 72 घंटों में पारा 3-5 डिग्री नीचे लुढ़केगा। कोल्हान, संथाल परगना और उत्तरी छोटानागपुर में न्यूनतम तापमान 12-14°C तक पहुंच सकता है।

दिसंबर तक राज्य में गिरेगा 8-10°C तक पारा
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक आनंद ने कहा-पश्चिमी विक्षोभ और ला नीना का असर है। दिसंबर तक राज्य में 8-10°C तक पारा गिर सकता है। मौसम विभाग की ओर से लगातार लोगों को बदलते मौसम के दौर में सावधान रहने की राय दी गई है और अपने स्वास्थ्य के प्रति खास ख्याल रखना है। वही किसान भाईयों को भी अपने खेतों में लगे सब्जियों की देखभाल करते रहना है वर्ना आपकी फसल बर्बाद हो सकती है।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here