samacharsecretary.com

देवशयनी एकादशी का व्रत 6 जुलाई 2025, रविवार को रखा जाएगा

 देवशयनी एकादशी को आषाढ़ी एकादशी, पद्मा एकादशी और हरिशयनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. इस बार देवशयनी एकादशी का व्रत 6 जुलाई 2025, रविवार को रखा जाएगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को हर साल देवशयनी एकादशी मनाई जाती है. देवशयनी एकादशी के दिन चातुर्मास की भी शुरुआत होती है और हिंदू धर्म में चातुर्मास के 4 महीने बहुत ही शुभ माने जाते हैं. मान्यताओं के अनुसार, इस दिन से भगवान विष्णु क्षीर सागर में 4 महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं और इसके बाद भगवान विष्णु योगनिद्रा से सीधा प्रबोधिनी यानी देवउठनी एकादशी पर जागते हैं. साथ ही, इस दिन से सभी मांगलिक और शुभ कार्यों पर भी रोक लग जाती है. देवशयनी एकादशी क्यों हैं महत्वपूर्ण? देवशयनी एकादशी वैष्णवों और भगवान विष्णु के भक्तों के लिए बहुत धार्मिक महत्व रखती है. यह प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा के ठीक बाद मनाई जाती है और चातुर्मास की शुरुआत होती है. चातुर्मास आध्यात्मिक चिंतन, भक्ति और ध्यान लगाने का समय माना जाता है. इस दिन सभी भक्त एकादशी व्रत (उपवास) रखते हैं, भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और विष्णु सहस्रनाम का जाप भी करते हैं. यह दिन भगवान विष्णु की योगनिद्रा के दौरान उनके संरक्षण में अपने मन और आत्मा को समर्पित करने का प्रतीक है. देवशयनी एकादशी का शुभ मुहूर्त देवशयनी एकादशी की तिथि 5 जुलाई को शाम 6 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 6 जुलाई को रात 9 बजकर 14 मिनट पर होगा. देवशयनी एकादशी के व्रत का पारण 7 जुलाई को सुबह 5 बजकर 29 मिनट से लेकर 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगा. देवशयनी एकादशी की पूजन विधि  इस दिन रात को विशेष विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें. फिर, उन्हें पीली वस्तुएं, विशेषकर पीला कपड़ा अर्पित करें. उसके बाद मंत्रों का जाप करें और आरती करें-'सुप्ते त्वयि जगन्नाथ जगत्सुप्तं भवेदिदम्, विबुद्दे त्वयि बुद्धं च जगत्सर्व चराचम्.' देवशयनी एकादशी पर मिलेंगे वरदान सामूहिक पापों और समस्याओं का नाश होता है. साथ ही, व्यक्ति का मन भी शुद्ध होता है. दुर्घटनाओं के योग भी टल जाते हैं. इस एकादशी के बाद से शरीर और मन को नया किया जा सकता है. क्या सच में भगवान सो जाते हैं? इस समय में सूर्य, चंद्रमा और प्रकृति की ऊर्जा कम होती है, जिसे देवशयन कहा जाता है. इस दौरान तेज तत्व या शुभ शक्तियों का प्रभाव कमजोर होने से कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं और परिणाम शुभ नहीं होते हैं.

10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा व्रत, जानें स्नान-दान और व्रत करने की सही डेट और टाइम

हर साल आषाढ़ महीने की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जाता है। यह दिन गुरुओं को समर्पित है। भारतीय संस्कृति में गुरु को भगवान से भी ऊंचा स्थान दिया गया है, क्योंकि गुरु ही शिष्य को ज्ञान का मार्ग दिखाते हैं और उसे अज्ञान के अंधकार से निकालकर प्रकाश की ओर ले जाते हैं, तो आइए इस आर्टिकल में इस पावन दिन (Guru Purnima 2025 Date) से जुड़ी सभी प्रमुख बातों को जानते हैं, जो इस प्रकार हैं। गुरु पूर्णिमा 2025 डेट और टाइम  हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ महीने की पूर्णिमा तिथि 10 जुलाई को रात 01 बजकर 36 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 11 जुलाई को रात 02 बजकर 06 मिनट पर होगा। ऐसे में 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा (Kab Hai Guru Purnima 2025) का पर्व मनाया जाएगा। गुरु पूर्णिमा का धार्मिक महत्व  धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरु पूर्णिमा के दिन ही महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था। वेद व्यास जी को हिंदू धर्म के सबसे महान गुरुओं में से एक माना जाता है, जिन्होंने महाभारत जैसे महान ग्रंथों की रचना की। इस दिन उनके जन्मोत्सव को व्यास पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है। यह तिथि उन सभी गुरुओं के लिए है, जिन्होंने हमारे जीवन को दिशा दी है, चाहे वे माता-पिता हों, शिक्षक हों, या कोई ऐसा व्यक्ति जिसने हमें ज्ञान प्रदान किया हो। गुरु पूर्णिमा पूजा विधि      इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें और पवित्र स्नान करें।     इस दिन पवित्र नदी में स्नान करें, अगर ऐसा मुश्किल है तो पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।     साफ कपड़े पहनें।     घर के मंदिर को साफ करें।     एक वेदी पर अपने गुरु की प्रतिमा स्थापित करें।     गुरु के समक्ष घी का दीपक जलाएं।     उन्हें सफेद चंदन, अक्षत, फूल, जनेऊ, फल, मिठाई आदि चीजें चढ़ाएं।     अंत में गुरु की आरती करें और उनका आशीर्वाद लें।     अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगें और जीवन में सही मार्ग पर चलने का संकल्प लें।     इस दिन अपने गुरु द्वारा दिए गए मंत्र का जाप या 'ॐ परमतत्वाय नारायणाय गुरुभ्यो नमः', 'ॐ ब्रह्म बृहस्पतये नमः' जैसे मंत्रों का जाप कर सकते हैं।     इस दिन जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र या शिक्षा से जुड़ी वस्तुओं का दान जरूर करें।  

बुधवार 02 जुलाई 2025 बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत

मेष राशि- आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। भाई-बहनों की मदद से आज आपको धन लाभ होगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। अपनों के सहयोग से कारोबार में गति आ सकती है। कार्यस्थल पर सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे। वृषभ राशि- आज आप अपने माता-पिता को गर्व महसूस करा सकते हैं। नौकरी पेशा करने वालों को नौकरी में उन्नति मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यावसायिक लाभ के संकेत हैं। गुस्से पर काबू रखें और भावुकता पर भी कंट्रोल रखें। मिथुन राशि- आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अपना पैसा उधार देकर आप राहत महसूस करेंगे। विदेशी व्यापार से जुड़े लोगों को आज मनचाहा परिणाम मिलने की उम्मीद है। नौकरीपेशा जातक आज कार्यस्थल पर अपनी प्रतिभा का भरपूर उपयोग कर सकते हैं। कर्क राशि- आज आपको मानसिक रूप से शांति मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता पा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ खास समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यापारियों को किसी अपने से खास सलाह मिल सकती है। किसी खास व्यक्ति से कोई सरप्राइज मिल सकता है। सिंह राशि- आज आपको किसी बात को लेकर मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। धन को लेकर स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी परेशानी से बाहर आ सकते हैं। यह उन बेहतरीन दिनों में से एक होगा जब आपकी क्रिएटिविटी अपने चरम पर होगी। कारोबार में विस्तार हो सकता है। कन्या राशि- आज आपको निराशा घेर सकती है, इसलिए सकारात्मक लोगों की संगति में रहें। कार्यस्थल पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। शादीशुदा लोग आज आप अपने जीवन का सबसे अच्छा समय अपने जीवनसाथी के साथ बिताएंगे। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहने वाला है। तुला राशि- आज कार्यस्थल पर सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे। अगर आप पैसों से जुड़े किसी मामले में फंसे थे तो आज कोर्ट आपके पक्ष में फैसला सुना सकता है। आपको आर्थिक लाभ होगा। पार्टनरशिप में किए गए व्यापार में लाभ के संकेत हैं। आज आप अपने जीवनसाथी को गलत समझ सकते हैं, जिसके कारण आप पूरे दिन परेशान रह सकते हैं। वृश्चिक राशि- आज आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचना चाहिए। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पर, मन परेशान हो सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। आज कार्यस्थल पर आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है। धनु राशि- आज जीवनसाथी के साथ अच्छी व शांत शाम बिता सकते हैं। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर आप अपने लक्ष्यों को पाने में सफल रहेंगे। रिश्तों में सुधार होगा। धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी। नौकरी में बदलाव का मन बना रहे हैं, तो अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। मकर राशि- आज आपको लंबी दूरी की यात्रा से बचना चाहिए और अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए। बच्चों की सेहत पर नजर रखें। ऑफिस में सभी के साथ अच्छा व्यवहार करें, वरना सीनियर्स नाराज हो सकते हैं। धन संबंधी चुनौतियां आएंगी लेकिन आप उन्हें हल करने में सक्षम रहेंगे। कुंभ राशि- आज आप मानसिक परेशानियों से बाहर आने में सफल रहेंगे। आज लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। घरेलू मामलों को निपटाने के लिए अच्छा दिन है। आज आपका मन प्रसन्न तो रहेगा। पर, धैर्यशीलता बनाए रखें। जीवन साथी की सेहत का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। मीन राशि- आज अपने पुराने एक्सरसाइज रूटीन पर बने रहें, शारीरिक रूप से फिट रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आज आपके पास अपने जीवनसाथी के साथ बिताने के लिए पर्याप्त समय होगा।