samacharsecretary.com

डोनाल्ड ट्रंप के मंत्री का बयान: भारत के अमीर परिवारों का रूसी तेल पर लाभ

नई दिल्ली 
भारत पर 50 फीसदी शुल्क लगा चुके अमेरिका का कहना है कि रूसी तेल की खरीद के मामले में चीन की स्थिति अलग है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सरकार में वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने मंगलवार को कहा है कि रूसी तेल खरीदकर भारत मोटा मुनाफा कमा रहा है। भारत ने पहले भी कहा है कि उसे रूसी तेल खरीदने के कारण अमेरिका और यूरोपीय संघ की तरफ से निशाना बनाया जा रहा है।

सीएनबीसी से बातचीत में बेसेंट ने कहा है कि भारत ने यूक्रेन युद्ध के दौरान रूसी तेल बेचकर काफी मुनाफा कमाया है। उन्होंने कहा, 'यह… भारतीय मध्यस्थता यानी सस्ता रूसी तेल खरीदना और एक उत्पाद के रूप में दोबारा बेचना युद्ध के दौरान ही शुरू हुआ, जो बिल्कुल अस्वीकार्य है।' साथ ही उन्होंने कहा कि भारत का रूसी तेल खरीदना 'अमीर भारतीय परिवारों' को फायदा पहुंचा रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत अपनी कुल जरूरत का 1 फीसदी से भी कम रूस से खरीदता था, लेकिन अब 'ये 42 प्रतिशत तक पहुंच गया है।' उन्होंने कहा, 'भारत सिर्फ मुनाफा कमा रहा है, वह इसे बेच रहे हैं…। उन्होंने 16 बिलियन ज्यादा प्रॉफिट कमाया है। इनमें कुछ भारत के रईस परिवार हैं।'

चीन को लेकर अमेरिका की रणनीति का भी बेसेंट ने बचाव किया है। उन्होंने कहा कि बीजिंग 'का तेल आयात अलग-अलग स्थानों से हैं और ऐसे में उनकी स्थिति अलग है।' खास बात है कि चीन भी रूसी तेल खरीदता है, लेकिन अमेरिका ने बीजिंग पर 30 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। भारत के अलावा ट्रंप ने ब्राजील पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here