samacharsecretary.com

नीचे से ऊपर तक चुनाव भाजपा में, बाकी दल हैं परिवारवाद के एजेंट– अनिल विज

चंडीगढ़
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ही युवाओं के लिए काम करने के लिए बहुत अच्छा स्थान है क्योंकि भाजपा एक संगठनात्मक पार्टी है। उन्होंने कहा कि कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नितिन नबीन के आने के बाद युवाओं में बहुत आकर्षण है और जेन-जी को यह लगता है कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जहां पर युवाओं का सम्मान किया जाता है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि "मेरा मानना है जिस पार्टी के अंदर डेमोक्रेसी नहीं है, वो पार्टी देश के प्रजातंत्र की रक्षा नहीं कर सकती है" । विज नई दिल्ली में मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि बाकी पार्टियों में रिटायरमेंट के आसपास राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है या पारिवारिक बुजुर्ग स्वर्ग सिधार जाए तो उसकी औलाद को बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि देशभर में केवल भारतीय जनता पार्टी में ही प्रजातंत्र है, जिसमें चुनाव नीचे से ऊपर होते है। जबकि अन्य पार्टियों में ऊपर से नीचे होते है।उन्होंने कहा कि भाजपा में पहले वार्ड का चुनाव होगा, फिर मंडल का चुनाव होगा और फिर जिला का चुनाव होगा, फिर प्रदेश का चुनाव होगा। उसके बाद राष्ट्रीय चुनाव होता है, जबकि बाकी पार्टियों में राष्ट्रीय अध्यक्ष तय ही हैं, क्योंकि वे परिवारिक है। ये तो एक प्रकार से एजेंसियां है और इनमें डिस्ट्रीब्यूटरशिप है।
भारतीय जनता पार्टी में व्यक्ति नहीं बल्कि टीम मायने रखती है: विज
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के कार्यकाल की सफलता के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में विज ने कहा कि नितिन नबीन का बहुत अनुभव है और कई बार ये बिहार से विधायक और मंत्री रहे है तथा इनके पास संगठन को संचालित करने का बहुत अनुभव है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में व्यक्ति नहीं बल्कि टीम मायने रखती है क्योंकि हमारे पास प्रशिक्षित और अनुभवी कार्यकर्ता और अधिकारियों की एक बेहतरीन फेहरिस्त है इसलिए यहां पर सब मिलकर विकेंद्रीकरण के माध्यम से काम करते हैं और यही कारण है कि आज भारतीय जनता पार्टी का फूल खिलता ही जा रहा है।
पश्चिम बंगाल की स्थिति बहुत ही चिंताजनक: विज
पश्चिम बंगाल में हाल ही में बीएलओ की मृत्यु के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की स्थिति बहुत ही चिंताजनक है वहां पर कानून का राज नहीं चलता है वहां पर ममता का राज चलता है। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से बंगाल में संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार किए जा रहे है यह पूरे देश से छुपा हुआ नहीं है और ऐसी गतिविधियों से ये लोग देश के प्रजातंत्र को स्वतंत्र और आजाद नहीं रख पाएंगे। उन्होंने बताया कि बीएलओ मृत्यु की जांच जारी है और उसके तथ्य जुटाए जा रहे है तथा जो भी तथ्य सामने आयेंगे उन्हें बताया जाएगा।
कांग्रेस सारे देश में टुकड़े-टुकड़े हो चुकी: विज
कांग्रेस द्वारा प्रदेश में नगर निगम की कमेटियां बनाए जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस सारे देश में टुकड़े-टुकड़े हो चुकी है ये जब भी बैठते हैं तो टुकड़ों को जोड़ने की कोशिश करते हैं लेकिन टुकड़े जुड़ नहीं पा रहे और टूटे हुए टुकड़ों से कुछ बनाया नहीं जा सकता।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here