samacharsecretary.com

गुड्डु बाबा ने कौटिल्य नगर में लालू की जमीन को लेकर विजय सिन्हा को लिखा पत्र

पटना.

लैंड फॉर जॉब, आईआरसीटीसी घोटाले का आरोप झेल रहे लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और उनके परिजनों के लिए नये साल में एक और मुश्किल खड़ी होती दिख रही है। सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डू बाबा ने लीज पर दी गई कौटिल्य नगर की जमीन पर जांच के लिए डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को पत्र लिखा है। बताया जा रहा है कि लालू प्रसाद का परिवार 10 सर्कुलर रोड आवास से कौटिल्य नगर स्थित आवास में शिफ्ट होने वाला है। कौटिल्य नगर में अन्य नेताओं को भी लीज पर जमीन दी गई है।

गुड्डू बाबा ने विजय कुमार सिन्हा पत्र लिखकर जांच की मांग करने की पुष्टि की है। न्यूज चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि उक्त जमीन वेटेनरी कॉलेज से संबंधित है। इन जमीनों के आवंटन में नियमों की अनदेखी की गयी। इनकी गहन जांच की आवश्यकता है। कौटिल्य नगर में 1986 में कोऑपरेटिव सोसायटी बनाकर विधायकों और सांसदों को 20 एकड़ जमीन लीज पर आवंटित कर दी गई। वहां नेताओं ने घर बना लिए। इन लोगों ने शर्त का पालन नहीं किया।

इन नेताओं को कभी सरकारी आवास का उपयोग नहीं करना था। प्राप्त भूखंड को बेचना, किसी को हस्तांतरि करना या व्यावसायिक उपयोग पर रोक थी। कौटिल्य नगर की जमीन पर अतिक्रमण हटाने के लिए 2016 से हाईकोर्ट में मामला चल रहा है। यह जमीन पटना यूनिवर्सिटी के लिए अधिग्रहित किया गया जिसे बाद में वेटेनरी कॉलेज को दिया गया। बाद में नेताओं ने बांट लिया। कौटिल्यनगर का मामला एक बड़ा लैंड स्कैम है।

उन्होंने यह भी कहा कि 1986 में की गई 30 साल की लीज 2016 में एक्सपायर हो गई। रिन्यूअल के लिए फाइल बढ़ाई गई पर नीतीश कुमार ने इस पर स्वीकृति नहीं दी। सीएम को अच्छे से इन जमीनों की सच्चाई पता है। लीज का एक्सटेंसन नहीं किया गया।हालांकि शिकायत पर ऐक्शन इतना आसान नहीं है क्योंकि कई बड़े नेताओं के हित का मामला है। इस पर विजय सिन्हा पर निर्भर करता है कि क्या ऐक्शन लेते है।

राजद ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया है। प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि एक परिवार का नाम लोकर और आरोप लगाकर खबर में बने रहने की कवायद है। लालू परिवार को टारगेट किया जा रहा है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here