samacharsecretary.com

हरियाणा को मिला राष्ट्रीय जल पुरस्कार, ये सम्मान हरियाणा की जनता और हमारे किसानों की मेहनत को समर्पित

हरियाणा 
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में हरियाणा को तीसरा स्थान मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समारोह में सिंचाई एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी को सम्मानित किया और उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस मौके पर मंत्री के साथ विभाग के Additional Chief Secretary एवं EIC मौजूद रहे। 

श्रुति चौधरी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि राष्ट्रीय जल पुरस्कार में हरियाणा को तीसरा स्थान प्राप्त होना सम्मान की बात है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिया गया ये सम्मान हरियाणा की जनता की जागरूकता और हमारे किसानों की मेहनत को समर्पित है। हरियाणा सरकार की योजनाओं ने इसे सम्भव किया है और स्वर्गीय चौधरी बंसीलाल व सुरेंद्र सिंह के सपनों को साकार किया है। हम मिलकर जल संरक्षण की दिशा में एक नई मिसाल कायम कर रहे हैं। बधाई हरियाणा! ये आपका पुरस्कार है। राष्ट्रीय जल पुरस्कार में हरियाणा को तीसरा स्थान प्राप्त होना सम्मान की बात है। महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी द्वारा दिया गया ये सम्मान हरियाणा की जनता की जागरूकता और हमारे किसानों की मेहनत को समर्पित है।

इससे पहले श्रुति चौधरी ने एक और एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरे राज्य हरियाणा के लिए यह अत्यंत गर्व और उपलब्धि की बात है कि उसे आज भारत सरकार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री  सीआर पाटिल द्वारा घोषित छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में तृतीय पुरस्कार मिला है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व के लिए धन्यवाद देती हूं, जिनके नेतृत्व में जल संसाधन मंत्रालय का गठन हुआ और जिन्होंने हरियाणा में जल संरक्षण के लिए अथक प्रयास किया है। मैं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी उनके नेतृत्व के लिए धन्यवाद देता हूँ और हरियाणा सरकार के सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करता हूँ। जय हरियाणा! 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here