samacharsecretary.com

पुलिस का बड़ा एक्शन: जालंधर में हथियार तस्कर गिरफ्तार, जर्मनी-अमेरिका से जुड़े तार

जालंधर.

जालंधर में काउंटर इंटेलिजेंस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध हथियार सप्लाई करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश से जुड़े बताए जा रहे हैं और लंबे समय से पंजाब में सक्रिय आपराधिक गिरोहों को हथियार मुहैया करवा रहे थे।

पुलिस के अनुसार आरोपितों के कब्जे से 7.65 एमएम की 10 देसी पिस्तौल और 20 मैगजीन बरामद की गई हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये हथियार पंजाब के विभिन्न जिलों में गैंगस्टरों तक पहुंचाए जा रहे थे, जिससे आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा था। जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि नेटवर्क के तार विदेश तक जुड़े हुए हैं। आरोपी जर्मनी और अमेरिका में बैठे अपराधियों के निर्देश पर काम कर रहे थे। विदेश में बैठे ये हैंडलर पंजाब में अपने नेटवर्क के जरिए हथियारों की सप्लाई करवा रहे थे और गैंगस्टरों को मजबूत करने में लगे हुए थे।

बीकेआई के सक्रिय सदस्य हो चुके अरेसट
पुलिस ने बताया कि इससे पहले इसी मामले में बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। इन लोगों ने विदेशी आकाओं के निर्देश पर बलाचौर के पास तीन ग्रेनेड और एक विस्फोटक उपकरण लगाया था। बाद में यही विस्फोटक हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ थाना क्षेत्र में हुए धमाके में इस्तेमाल किया गया था। इसके अलावा, गिरफ्तार आरोपी गढ़शंकर में एक ट्रैवल एजेंट के घर पर गोलीबारी और उगाही की घटना में भी शामिल पाए गए हैं। यह वारदात भी उन्होंने विदेश में बैठे अपने आकाओं के कहने पर अंजाम दी थी।

एसएसओसी अमृतसर में मामला दर्ज
पुलिस ने इस मामले में अमृतसर स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल में केस दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए जांच तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। यह कार्रवाई दिखाती है कि पंजाब में अवैध हथियारों और विदेशी नेटवर्क के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है, ताकि कानून व्यवस्था को मजबूत रखा जा सके।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here