samacharsecretary.com

मेरठ में धुरंधर-2 की स्क्रीनिंग: 600 दारोगा देखेंगे फिल्म, सरकारी गाड़ियों में पहुंचेंगे मल्टीप्लेक्स

 मेरठ
यूपी में मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडे 2023 बैच के 600 दारोगाओं के साथ गुरुवार को आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर-2' देखने सिनेमा हॉल पहुंचेंगे. पुलिस लाइन से सभी दारोगा सरकारी वाहनों में सवार होकर दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल के वेव सिनेमा जाएंगे, जहां उनके लिए दो हॉल पहले से बुक कराए गए हैं। 

एसएसपी के साथ एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म को दिखाने का मुख्य उद्देश्य नए दारोगाओं का उत्साहवर्धन करना और उन्हें फिल्म में दिखाए गए यूपी पुलिस के विशेष कनेक्शन से रूबरू कराना है। 

फिल्म में यूपी पुलिस और माफिया का गहरा कनेक्शन

आदित्य धर द्वारा निर्देशित 'धुरंधर-2' का उत्तर प्रदेश से बहुत गहरा जुड़ाव दिखाया गया है. इस फिल्म में यूपी के पूर्व डीजीपी का किरदार शामिल है, साथ ही प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद जैसा दिखने वाला एक चरित्र भी पर्दे पर उतारा गया है। 

एसएसपी अविनाश पांडे का मानना है कि यूपी के इस खास कनेक्शन और पुलिसिंग की बारीकियों की जानकारी इन युवा दारोगाओं को होनी चाहिए. इसी मकसद से 2023 बैच के इन पुलिसकर्मियों के लिए खास स्क्रीनिंग का इंतजाम किया गया है। 

सरकारी वाहनों से मॉल पहुंचेंगे खाकी वर्दीधारी
इस आयोजन के लिए सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं. सभी 600 दारोगा पुलिस लाइन से एक साथ सरकारी गाड़ियों के काफिले में मल्टीप्लेक्स के लिए रवाना होंगे. जिले के कप्तान और एसपी सिटी खुद उनके साथ बैठकर फिल्म का आनंद लेंगे. विभाग का मानना है कि ड्यूटी के तनाव के बीच इस तरह के आयोजनों से टीम वर्क की भावना बढ़ती है और नए अधिकारियों को क्षेत्र की चुनौतियों को समझने का एक अलग नजरिया भी मिलता है। 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here