शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने बिजली ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए सब्सिडी का नया और स्पष्ट पैमाना तय किया है. अब राज्य में घरेलू उपभोक्ताओं को दो मीटरों पर कुल 250 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी, जबकि एक लाख गरीब परिवारों को 300 यूनिट तक निशुल्क बिजली देने का फैसला लागू कर दिया गया है. ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव शुभकर्ण सिंह ने इस संबंध में बिजली बोर्ड को निर्देश जारी कर दिए हैं, जिससे मुख्यमंत्री की बजट घोषणा को अमलीजामा पहनाया गया है।
कैसे मिलेगा 250 यूनिट फ्री बिजली का लाभ?
एक उपभोक्ता को दो बिजली मीटरों पर कुल 250 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी।
यानी एक मीटर पर 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली।
यह लाभ एक राशन कार्ड पर अधिकतम दो मीटरों तक ही सीमित रहेगा।
जिनके पास दो से अधिक मीटर हैं, उनके लिए दो मीटर का चयन सिस्टम के जरिए होगा।
गरीब परिवारों को 300 यूनिट फ्री दी जाएगी. इससे राज्य के एक लाख निर्धन परिवारों को बड़ा फायदा होगा. इन परिवारों को एक मीटर पर 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी. यानि पूरी तरह जीरो बिल मिलेगा. इसमें SET, ED और मीटर टैक्स भी नहीं लगेगा. पात्र परिवारों की सूची संबंधित विभाग बिजली बोर्ड को देगा।
स्लैब के हिसाब से समझें सब्सिडी का गणित
0 से 125 यूनिट: पूरी तरह मुफ्त (जीरो बिल)
126 यूनिट से ऊपर: कोई सब्सिडी नहीं.
यानी 126–300 और 301+ यूनिट पर पूरी दर से बिल देना होगा.
जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक कंज्यूमर आईडी को राशन कार्ड से लिंक नहीं किया, उन्हें सब्सिडी पाने के लिए यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
0 से 125 यूनिट: पूरी तरह मुफ्त (जीरो बिल).
126 यूनिट से ऊपर: कोई सब्सिडी नहीं.
यानी 126–300 और 301+ यूनिट पर पूरी दर से बिल देना होगा.
जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक कंज्यूमर आईडी को राशन कार्ड से लिंक नहीं किया, उन्हें सब्सिडी पाने के लिए यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
हिमाचल प्रदेश : NDPS Act में चार्ज फ्रेम होते ही पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेंगे
हिमाचल प्रदेश : NDPS Act में चार्ज फ्रेम होते ही पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेंगे
शिमला में प्रतिबंधित सड़कों पर गाड़ी चलाकर दिखाओ, लगेगा खासा मोटा जुर्माना
शिमला में प्रतिबंधित सड़कों पर गाड़ी चलाकर दिखाओ, लगेगा खासा मोटा जुर्माना
खंडवा: 2.60 लाख बिजली उपभोक्ताओं देना होगा बढ़ा बिल, हर महीने 1 करोड़ का भार
खंडवा: 2.60 लाख बिजली उपभोक्ताओं देना होगा बढ़ा बिल, हर महीने 1 करोड़ का भार
हिमाचल में बदला मौसम, दिन में धूप से गर्मी, शाम को बारिश-तूफान का अलर्ट
हिमाचल में बदला मौसम, दिन में धूप से गर्मी, शाम को बारिश-तूफान का अलर्ट
ज्यादा मीटर वालों के लिए क्या बनाए गए नियम
दो से ज्यादा मीटर होने पर केवल दो मीटर पर ही सब्सिडी दी जाएगी.
बाकी मीटरों पर सामान्य दर से बिल आएगा.
125 यूनिट तक भी ऐसे मामलों में प्रति यूनिट तय दर से भुगतान करना होगा.
कृषि उपभोक्ताओं को भी राहत
सरकार ने किसानों के लिए भी सब्सिडी जारी रखी है.
0 से 20 KVA कनेक्शन पर बिजली दर 5.03 रुपये प्रति यूनिट
इसमें 4.73 रुपये सब्सिडी
यानी प्रभावी दर सिर्फ 30 पैसे प्रति यूनिट
फिक्स्ड चार्ज: 105 रुपये प्रति माह