samacharsecretary.com

सहारनपुर से लखनऊ अब वंदे भारत में सफर, रेलवे ने दी बड़ी सौगात — देखें पूरा शेड्यूल

लखनऊ 
उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे ने सहारनपुर–लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 26503/26504) को मंजूरी दे दी है। इस सेमी-हाईस्पीड ट्रेन के शुरू होने से पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के यात्रियों को तेज, आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का नया विकल्प मिलने जा रहा है। रेल मंत्रालय के अनुसार, यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन (सोमवार को छोड़कर) चलेगी। उद्घाटन की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी तैयारियां तय समय पर पूरी कर ली जाएं।

सहारनपुर से लखनऊ तक तेज और आरामदायक सफर
सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर और लखनऊ के बीच यह ट्रेन यात्रियों और कारोबारियों के लिए वरदान साबित होगी। अब तक इस रूट पर सीधी तेज ट्रेन की कमी महसूस की जा रही थी, जिसे वंदे भारत पूरा करेगी। कुछ महीने पहले सहारनपुर के विधायक राजीव गुंबर ने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखकर इस ट्रेन की मांग की थी। बता दें कि सहारनपुर पहले से ही दिल्ली–देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ा हुआ है।

वंदे भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल
 ट्रेन संख्या              रूट                     प्रस्थान समय               आगमन समय आवृत्ति

26504    लखनऊ जंक्शन → सहारनपुर  सुबह 5:55 बजे दोपहर 12:45 बजे     मंगलवार से रविवार

26503    सहारनपुर → लखनऊ जंक्शन  दोपहर 3:00 बजे      रात 9:55 बजे  मंगलवार से रविवार

प्रमुख ठहराव
लखनऊ जंक्शन, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद और सहारनपुर।
ट्रेन का रखरखाव और सफाई कार्य लखनऊ जंक्शन पर होगा।
पानी की आपूर्ति मुरादाबाद स्टेशन पर की जाएगी।

यात्रियों के लिए नया तोहफा
रेलवे के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस में अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी, जैसे कि GPS आधारित सूचना प्रणाली, स्वचालित दरवाजे, आरामदायक सीटें और उच्च सुरक्षा मानक। इस ट्रेन से लखनऊ से सहारनपुर की दूरी मात्र 6 घंटे से कम समय में पूरी की जा सकेगी। 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here