samacharsecretary.com

करकटगढ़ रूट पर पुलिस का एक्शन, बाइक समेत तस्कर दबोचे

चैनपुर

थाना क्षेत्र के जगदंहवां डैम वन विभाग चेकपोस्ट के समीप पुलिस ने छापेमारी कर दो तस्करों को देसी और अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो तस्कर मौके पर से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस के द्वारा शराब बरामद करते हुए तस्करी में उपयोग की जाने वाली बाइक को भी जब्त कर लिया गया। 

गिरफ्तार तस्करों में चंद्रशेखर राय पिता फेंकू राय ग्राम भैसहट एवं आकाश राय पिता सम्बल राय ग्राम सलेमपुर शामिल है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली की उत्तर प्रदेश से शराब लेकर दो बाइक पर चार लोग करकटगढ़ के रास्ते जा रहे हैं। 

सूचना के सत्यापन के लिए जगदंहवां डैम वन विभाग चेकपोस्ट के समीप पुलिस के द्वारा घेराबंदी की गई तो दो बाइक पर सवार होकर कुल चार लोग आते हुए दिखे। पुलिस को देखकर चालक बाइक मोड कर भागने का प्रयास करने लगे। जिसे पुलिस बल के सहयोग से घेर लिया गया। फिर भी दोनों बाइक पर सवार पीछे बैठे दोनों लोग मौके पर से पहाड़ी क्षेत्र का लाभ उठाकर भाग निकले। 
मौके से दो बाइक जब्त

जांच के क्रम में ब्लू लाइम देसी शराब के टेट्रा पैक प्रत्येक 200 एमएल कुल 270 पीस एवं 8 पीएम अंग्रेजी शराब के टेट्रा पैक प्रत्येक 180 एमएल कुल 192 बोतल बरामद किए गए। मौके पर से दो बाइक भी पुलिस के द्वारा जब्त किया गया। 

चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि दो तस्कर भी गिरफ्तार हुए। जबकि दो लोग भागने में कामयाब हो गए। जिनकी पहचान कर ली गई है। गिरफ्तार दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here