samacharsecretary.com

हलवारा एयरपोर्ट को लेकर जनमांग तेज, फैसला अब CM मान के कोर्ट में

लुधियाना 
यूनाइटिड साइकिल एंड पार्ट्स मैन्यूफैक्चरर्स एसो. के पूर्व चेयरमैन चरणजीत सिंह विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि हलवारा एयरपोर्ट को तुरंत प्रभाव से शुरू करवाया जाए। लुधियाना को आज इस एयरपोर्ट की बहुत सख्त जरूरत है। पहले ही लुधियाना एयरपोर्ट न होने की वजह से विश्व बाजार से पिछड़ चुका है अब अगर यह एयरपोर्ट जल्द शुरू न हुआ तो लुधियाना का नाम विश्व बाजार से काफी पीछे हो जाएगा।

लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट का प्रोजैक्ट काफी समय से लंबित रहने से उद्योग जगत और जन साधारण को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। विश्वकर्मा ने पत्र में लिखा है कि इंडस्ट्री हलवारा एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ानों के शुरू होने का बड़ी उत्सुकता से इंतजार कर रही है जिससे एयर कनैक्टीविटी बनने से उद्यमियों और निवेशकों को भारी राहत मिलेगी।

पंजाब के इंडस्ट्रीयल हब में एयरपोर्ट के अभाव में बिजनैस ग्रोथ प्रभावित होने के साथ निवेश की संभावनाएं घट रही हैं। विश्वकर्मा ने यह भी लिखा कि हलवारा एयरपोर्ट का लुधियाना के इंडस्ट्रीयल सैक्टर के लिए विशेष रणनीतिक महत्व है और एयरपोर्ट आप्रेशनल होने से उद्योगपतियों के लिए सफर आसान होने के अलावा पंजाब में निवेशक भी आकर्षित होंगे, जिससे राज्य की आर्थिक प्रतिस्पर्धात्मकता में भी मजबूती आ सकेगी। 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here