samacharsecretary.com

रीवा-पुणे एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी, जानें यात्रा का शेड्यूल और स्टॉपेज

रीवा

रेल यात्रियों के लिए एक खुशी की खबर आ रही है। भारतीय रेलवे  ने रीवा-पुणे-रीवा एक्सप्रेस शुरू कर रहा है जो पुणे और रीवा के बीच सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करने वाली पहली ट्रेन होगी। वर्तमान में दोनों स्टेशनों के बीच अप्रत्यक्ष कनेक्टिविटी उपलब्ध है, लेकिन अब यह ट्रेन इन दोनों स्थानों के बीच यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाएगी।

इन स्टेशनों पर होगा स्टॉप
रीवा एक ऐतिहासिक और शैक्षिक केंद्र के अलावा एक पर्यटन केंद्र भी है, जहां केवटी और बहुती झरने, व्हाइट टाइगर सफारी आदि आकर्षण हैं। सीआर के एक अधिकारी ने बताया कि यह ट्रेन महाराष्ट्र के पुणे, दौंड, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, वर्धा, नागपुर और गोंदिया शहरों और मध्य प्रदेश के बालाघाट, नैनपुर, जबलपुर, कटनी, सतना और रीवा को जोड़ने वाले महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण स्टेशनों के बीच तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा प्रदान करेगी।

ट्रेन का समय
ट्रेन संख्या 20152 रीवा-पुणे एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को रीवा स्टेशन से सुबह 06.45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 09.45 बजे पुणे स्टेशन पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 20151 पुणे-रीवा एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को शाम 5.15 बजे पुणे स्टेशन से रवाना होगी और अगले दिन शाम 5.30 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here