samacharsecretary.com

Apple की भारत रणनीति तेज, मुंबई में नया स्टोर और चेन्नई में ऑफिस जल्द

 मुंबई  एप्पल भारत में अपने बिजनेस को नेक्स्ट लेवल पर लेकर जाने की कोशिश कर रहा है. भारत में एप्पल अब सिर्फ आईफोन मैन्युफैक्चरिंग तक की सीमित नहीं रहना चाहती है, बल्कि रिटेल और कॉरपोरेट दोनों तरफ से अपनी पकड़ को मजबूत कर रहा है. इस दिशा में एप्पल ने मुंबई में दूसरा रिटेल स्टोर खोलने की तैयारी कर ली है और चेन्नई में अपना पहला डेडिकेटेड कॉरपोरेट ऑफिस भी शुरू करने की तैयारी की जा रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल के सीईओ टिम कुक ने अपनी की फिस्कल Q1 2026 की अर्निंग कॉल के दौरान बताया कि भारत में कंपनी का बिज़नेस रिकॉर्ड ग्रोथ के साथ आगे बढ़ रहा है. इसके कारण एप्पल मुंबई में एक और रिटेल स्टोर खोलने की प्लानिंग कर रहा है. हालांकि, स्टोर की सटीक लोकेशन और ओपनिंग डेट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. फिलहाल, भारत में एप्पल के कुल पांच ऑफिशियल रिटेल स्टोर हैं. हाल ही में दिसंबर तिमाही के दौरान एप्पल ने नोएडा में अपना पांचवां स्टोर खोला था, जो दिल्ली-एनसीआर का दूसरा स्टोर है. यह स्टोर दिल्ली मॉल ऑफ इंडिया (DLF), नोएडा सेक्टर 18 में स्थित है. यहां एप्पल प्रोडक्ट्स की बिक्री के साथ-साथ Today at Apple सेशन्स, टेक्निकल सपोर्ट और रिपेयर सर्विस भी मिलती है. मुंबई और चेन्नई में एप्पल की बड़ी प्लानिंग इससे पहले अगस्त 2023 में एप्पल ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में अपना पहला ऑफिशियल स्टोर खोला था, जिसका नाम Apple BKC है. अब कंपनी मुंबई में दूसरा स्टोर खोलने जा रही है, जिससे कंपनी की रिटेल पहुंच और भी बढ़ेगी. कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा था कि मुंबई का दूसरा एप्पल स्टोर बोरीवली के ओबेरॉय स्काई सिटी मॉल में खुल सकता है, लेकिन एप्पल के आधिकारियों ने अभी तक मुंबई के दूसरे एप्पल स्टोर की लोकेशन पर कोई कमेंट नहीं किया है. वहीं, दूसरी ओर, एप्पल चेन्नई में एक और बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने पोरुर में स्थित डीएलएफ साइबर सिटी आईटी पार्क में करीब 20,000 स्क्वायर फीट ऑफिस स्पेस लीज पर लिया है. यह एप्पल का भारत में पहला ऐसा कॉरपोरेट ऑफिस हो सकता है, जहां सीधे कंपनी के कॉरपोरेट ऑपरेशंस चलाए जाएंगे. आपको बता दें कि अभी तक चेन्नई एप्पल के लिए खासतौर पर मैन्युफैक्चरिंग हब बना हुआ है, लेकिन नया ऑफिश खुलने से चेन्नई कंपनी के स्ट्रैटेजिक और मैनेजमेंट ऑपरेशंस का भी हिस्सा बन सकता है. एप्पल के CFO केविन परेख के मुताबिक, भारत में कंपनी का इंस्टॉल्ड यूज़र बेस भी डबल-डिजिट ग्रोथ दिखा रहा है, जो आने वाले सालों में एप्पल के लिए भारत को एक बेहद अहम मार्केट बनाता है.

पुणे में एप्पल का नया स्टोर, iPhone 17 की लॉन्चिंग से पहले मिलेगी एक्सक्लूसिव एक्सपीरियंस

 पुणे  आजकल पूरी दुनिया के स्मार्टफोन इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा और बड़ी चर्चा iPhone 17 Series के लॉन्च की हो रही है. अपने इस नई आईफोन सीरीज के लॉन्च से पहले एप्पल भारत में अपनी रेवेन्यू को बढ़ाने की तगड़ी प्लानिंग कर रही है. इसी प्लानिंग के तहत एप्पल ने भारत में अब अपना चौथा रिटेल स्टोर भी खोल दिया है. इस बार एप्पल ने अपना रिटेल स्टोर महाराष्ट्र के शहर पुणे में खोला है. एप्पल के इस स्टोर को पुणे के Koregaon Park में खोला गया है. आपको बता दें कि एप्पल ने कुछ ही दिन पहले भारत में अपना तीसरा रिटेल स्टोर बेंगलुरु में खोला था. इससे पहले कंपनी दिल्ली और मुंबई में भी अपने रिटेल स्टोर्स खोल चुकी है. एप्पल ने पुणे के इस रिटेल स्टोर को पुणे में स्थित कोरेगांव पार्क में आज यानी 4 सितंबर 2025 की दोपहर 1 बजे से ऑफिशियली खोल दिया है. आपको बता दें कि भारत में एप्पल का पहला रिटेल स्टोर मुंबई के BKC में खुला था, जबकि दूसरा स्टोर दिल्ली के साकेत में स्थित सिलेक्ट सिटी वॉक मॉल में खुला था. उसके बाद एप्पल ने तीसरा रिटेल स्टोर 2 सितंबर यानी सिर्फ दो दिन पहले बेंगलुरु के हेब्बल में और अब चौथा स्टोर पुणे में लॉन्च किया है. इसका मतलब है कि अब इन सभी ऑफलाइन रिटेल स्टोर में जाकर भी ग्राहक एप्पल की अपकमिंग नई iPhone 17 सीरीज के फोन्स को खरीद पाएंगे. पुणे एप्पल स्टोर की सुविधाएं पुणे के कोरेगांव पार्क में स्थित एप्पल के इस रिटेल स्टोर में कस्टमर्स को एप्पल का पूरा एक्सपीरियंस मिलेगा. इसमें यूज़र्स iPhone 16 सीरीज़, MacBooks, iPads, Apple Watch और accessories जैसे AirPods और AirTag समेत सबकुछ खरीद सकते हैं. पुणे के इस एप्पल स्टोर में काम करने वाली टीम में लोगों को कुल संख्या 68 है, जो भारत के 11 अलग-अलग राज्यों से आए हैं. यहां पर ग्राहकों को हिंदी और इंग्लिश समेत कई भाषाओं में कई भाषाओं में कस्टमर सपोर्ट मिलेगा. इस स्टोर की ओपनिंग को सेलिब्रेट करने के लिए एप्पल ने कुछ एक्सक्लूसिव कस्टम वॉलपेपर्स दिए हैं और साथ ही एक Apple Music playlist भी बनाई है जिसमें पुणे के लोकल आर्टिस्ट्स को स्पॉटलाइट किया गया है. एप्पल रिटेल स्टोर की ये टीम कस्टमर्स को पर्सनलाइज़्ड सेटअप, आईओएस में स्विच करने की मदद और एप्पल ट्रेड-इन जैसी सर्विसेज की सुविधा देती है. एप्पल का ये नया स्टोर पूरी तरह से रिन्यूएबल एनर्जी (renewable energy) पर चलता है और कंपनी के मुताबिक ये कार्बन-न्यूट्रल भी है. इसका मतलब है कि एप्पल ने रिटेल स्टोर्स को खोलने के लिए टेक्नोलॉजी के साथ-साथ पर्यावरण का भी पूरा ख्याल रखा है. Apple Koregaon Park में हर दिन फ्री इन-स्टोर सेशन्स होंगे, जो खासतौर पर छात्रों, क्रिएटर्स और प्रोफेशनल्स के लिए डिज़ाइन किए गए हैं. इन सेशन्स को एप्पल क्रिएटीव्स गाइड करेंगे और अगर आप चाहें तो अपने दोस्तों, फैमिली या टीम के साथ ग्रुप बुकिंग भी कर सकते हैं. अगर आपने कोई एप्पल प्रोडक्ट ऑनलाइन ऑर्डर किया है, तो उसे स्टोर में एक डेडिकेटेड Apple Pickup zone से आराम से कलेक्ट कर सकते हैं. इसके साथ ही वहां पर आपको ईएमआई, फाइनेसिंग ऑप्शन्स भी मिलेंगे.