samacharsecretary.com

BPL पर बगावत की छाया, खिलाड़ियों के विरोध से मैच में हुई देरी

नई दिल्ली बांग्लादेश प्रीमियर लीग का 25वां मैच आज यानी गुरुवार, 15 जनवरी को चैटोग्राम रॉयल्स और नोआखली एक्सप्रेस के बीच दोपहर 1 बजे से खेला जाना था। मगर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ उन्हीं के खिलाड़ियों के प्रदर्शन के चलते यह मैच तय समय पर शुरू नहीं हो पाया है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार दोनों टीमों के खिलाफ मैच के लिए मैदान पर भी नहीं पहुंचे। बता दें, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की फाइनेंस कमिटी के चेयरमैन नजमुल इस्लाम के बयान से भड़के क्रिकेटरों ने उनके इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर वह इस्तीफा नहीं देते हैं तो क्रिकेटर देश में हर तरह की क्रिकेट गतिविधियों को रोक देंगे। क्रिकेट खेलने का बहिष्कार करेंगे।   रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को पहला BPL मैच – चट्टोग्राम रॉयल्स और नोआखली एक्सप्रेस के बीच – देरी से शुरू होगा क्योंकि दोनों टीमें टॉस के लिए वेन्यू पर नहीं पहुंचीं, जो लोकल टाइम के अनुसार 12.30 बजे होना था। मैच लोकल टाइम के अनुसार 1 बजे शुरू होना था। चट्टोग्राम-नोआखली मैच के मैच रेफरी शिपर अहमद ने ESPNcricinfo को बताया: "हम ग्राउंड के बीच में खड़े हैं। हमें नहीं पता कि क्या हो रहा है। BPL टेक्निकल कमेटी आपको बेहतर बता सकती है।" नजमुल के किस बयान से भड़के बांग्लादेशी क्रिकेटर बांग्लादेशी क्रिकेटर नजमुल इस्लाम के उस बयान से भड़के हुए हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलता है तो उससे बोर्ड को कोई वित्तीय नुकसान नहीं होगा। वित्तीय नुकसान सिर्फ खिलाड़ियों का होगा और बोर्ड उनकी कमाई को होने वाले नुकसान की भरपाई नहीं करेगा। नजमुल ने दलील दी कि बीसीबी खिलाड़ियों पर करोड़ों टका खर्च करता है लेकिन जब वे खराब प्रदर्शन करते हैं तो उनसे रकम लौटाने को तो नहीं कहता, इसलिए खिलाड़ियों को मुआवजा देने का कोई सवाल ही नहीं है। नजमुल इस्लाम के इस बयान के बाद CWAP ने चर्चा के बाद बुधवार रात को आनन-फानन में इमर्जेंसी ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। CWAB के अध्यक्ष मोहम्मद मिथुन ने कहा कि नजमुल के शब्दों ने सीमा पार कर दी है।  

विवाद पर सफाई: BPL से बाहर नहीं हुईं रिद्धिमा पाठक, कहा– देश सर्वोपरि है

ढाका मुस्तफिजुर रहमान को जब से आईपीएल से निकाला गया है, तब से इंडिया और बांग्लादेश के बीच खासकर क्रिकेट से जुड़े मामलों में बहुत तनाव देखा गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पहले तो भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलने से इनकार किया, फिर आईपीएल को अपने यहां बैन किया और अब खबर थी कि बांग्लादेश प्रीमियर लीग यानी बीपीएल से भारतीय मैच प्रजेंटर रिद्धिमा पाठक को निकाल दिया गया है। ये सच्चाई जरूर है कि रिद्धिमा पाठक बांग्लादेश में जारी इस टी20 टूर्नामेंट से दूर हुई हैं, लेकिन उनको बाहर नहीं निकाला गया है, बल्कि उन्होंने खुद इस टूर्नामेंट से दूरी बनाई है।   रिद्धिमा पाठक ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है, जिनमें ये दावा किया गया था कि रिद्धिमा पाठक को बीपीएल से निकाल दिया गया है, जो मैच प्रेजेंटर थीं। रिद्धिमा पाठक ने कहा है कि कॉम्पिटिशन पैनल छोड़ने का फैसला उनका अपना था।  पाठक ने समझाया कि उन्होंने बीपीएल क्यों छोड़ा? इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए स्टेटमेंट में रिद्धिमा पाठक ने कहा, "पिछले कुछ घंटों में, ऐसी बातें चल रही हैं कि मुझे BPL से 'हटा' दिया गया है। यह सच नहीं है। मैंने खुद बाहर निकलने का फैसला किया। मेरे लिए, मेरा देश हमेशा सबसे पहले आता है और मैं क्रिकेट के खेल को किसी भी एक काम से कहीं ज्यादा अहमियत देती हूं। मुझे सालों तक ईमानदारी, सम्मान और जुनून के साथ इस खेल की सेवा करने का मौका मिला है। यह नहीं बदलेगा। मैं ईमानदारी, साफगोई और खेल की भावना के लिए खड़ी रहूंगी। सपोर्ट के लिए संपर्क करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया। आपके मैसेज का मतलब आपकी सोच से कहीं ज्यादा है। क्रिकेट सच का हकदार है। बस। मेरी तरफ से और कोई कमेंट नहीं।" उधर, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की हालत आईसीसी ने टाइट कर दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो आईसीसी ने साफ कर दिया है कि अगर बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप में खेलना है तो भारत आकर मैच खेलने होंगे। अन्यथा फोरफीट दे दिया जाएगा। दूसरी टीमों को बिना खेले अंक दे दिए जाएंगे। इस पर आधिकारिक फैसला जल्द हमें देखने को मिलेगा।