samacharsecretary.com

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का झारखंड आगमन, पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्य सरकार ने किया अभिनंदन

रांची  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को अपने निर्धारित दौरे पर झारखंड की राजधानी रांची पहुंचीं। उनका स्वागत बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भव्य तरीके से किया गया। राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। राष्ट्रपति ने भव्य जगन्नाथ मंदिर का किया शिलान्यास राष्ट्रपति के आगमन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रोटोकॉल के अनुसार पुलिस और विशेष सुरक्षा बल तैनात किए गए, ताकि कार्यक्रम सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न हो सके। स्वागत समारोह के बाद राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर के जरिए जमशेदपुर के लिए रवाना हो गईं। राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी उनके साथ थे। जमशेदपुर प्रशासन ने भी सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी कर ली थी। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच संपन्न हुआ भूमि पूजन जमशेदपुर के कदमा मरीन ड्राइव पहुंचकर राष्ट्रपति ने भव्य जगन्नाथ मंदिर का शिलान्यास किया। इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच विधि-विधान से भूमि पूजन संपन्न हुआ। यह मंदिर क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान बनेगा।  

झारखंड के विकास का रोडमैप तैयार: 2050 विज़न पर CM हेमंत की बड़ी घोषणा

रांची झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार 2050 तक राज्य को विकसित बनाने पर काम कर रही है, जिसमें महिलाओं, युवाओं, किसानों और आदिवासियों के सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। सोरेन रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड के स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में बोल रहे थे। इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों से संबंधित 8,799 करोड़ रुपये की 1,087 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया। सोरेन ने कहा, “हम 2050 तक झारखंड को एक विकसित व समृद्ध राज्य बनाने के लिए अगले 25 वर्ष के विजन पर काम कर रहे हैं। आप जल्द ही देखेंगे कि प्रकृति के संतुलन को बनाए रखते हुए राज्य का समग्र विकास कैसे किया जाता है।”  

सीएम हेमंत सोरेन बोले – कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती समाज में प्रेम और एकता का संदेश देती हैं

रांची आज यानी 5 नवंबर को देशवासी कार्तिक पूर्णिमा और प्रकाश पर्व मना रहे हैं। वहीं, सीएम हेमंत ने कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर सभी को बधाई दी है। सीएम हेमंत ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार। आप सभी का जीवन समृद्ध, स्वस्थ और खुशहाल हो, यही कामना करता हूं।" वहीं, सीएम हेमंत ने एक और ट्वीट कर लिखा, "सेवा, सत्य, मानवता, समानता और करुणा की शिक्षा देने वाले श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर सभी को लख-लख बधाइयां।" बता दें कि हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। कहते हैं कि इस दिन दान-स्नान करने वालों पर भगवान की विशेष कृपा रहती है। कार्तिक पूर्णिमा पर ही देव दिवाली का भी पर्व मनाया जाता है। ऐसा कहते हैं कि देव दिवाली पर देव लेक से देवी-देवता धरती पर दिवाली मनाने काशी के घाट आते हैं। इस दिन लक्ष्मी नारायण और भगवान शिव की पूजा का भी विधान है। वहीं, आज गुरु नानक देव की 556वीं जयंती भी मनाई जा रही है। गुरु नानक जयंती तो गुरु पर्व के नाम से भी जाना जाता है, जो कि सिखों का सबसे खास पर्व होता है। इस दिन को प्रकाश पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। गुरु नानक देव जी की करुणा, सद्भाव और सत्य की शिक्षाएं आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। गुरु नानक देव के उपदेश हमें इंसानियत और समानता का रास्ता दिखाते हैं। इस दिन देशभर के गुरुद्वारों को दीपों से सजाया जाता है, सुबह-सुबह नगर कीर्तन निकाले जाते हैं और जगह-जगह लंगर के रूप में सामूहिक सेवा की जाती है।  

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला लुगू बुरु धोरोम गाढ़ प्रतिनिधिमंडल, विकास से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

रांची  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अवगत कराया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोहराय कुनामी (कार्तिक पुर्णीमा) के शुभ अवसर पर लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़, टी0टी0पी0एस0 ललपनिया बोकारो में आगामी 03, 04 एवं 05 नवम्बर 2025 को 'अन्तररष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन-2025' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने मुख्यमंत्री सोरेन को इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ के अध्यक्ष बबुली सोरेन, सचिव लोबिन मुर्मू सहित मिथिलेश किस्कू, बिंदे सोरेन (मांझी बाबा, जमशेदपुर), सुरेन्द्र टुडू, बुधन सोरेन, सुखराम बेसरा, मेघराज मुर्मू, संतोष हेंब्रम एवं अन्य उपस्थित रहे।  

CM हेमंत सोरेन ने झारखंडवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं, जानें क्या कहा

रांची आज छठ पूजा का तीसरा दिन है। समापन कल यानी मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025 को प्रातः कालीन अर्घ्य के साथ होगा। आज छठव्रती महिलाएं डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य देंगी। वहीं, सीएम हेमंत ने छठ पूजा की सभी को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम हेमंत ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। आज छठव्रती माताएं-बहनें डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य देंगी। प्रकृति की महानता को दर्शाता छठ का हर अनुष्ठान हमें सिखाता है कि जीवन में उगते सूर्य के प्रति कृतज्ञता और अस्त होते प्रकाश के प्रति धैर्य सच्ची साधना और समर्पण का मार्ग है। छठी मैया और भगवान भास्कर आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें। जय छठी मैया! जय भगवान भास्कर!