samacharsecretary.com

CM के विदेश में होने से दुमका में रिपब्लिक डे पर उपायुक्त करेंगे ध्वजारोहण

दुमका. झारखंड गठन के बाद से यह परंपरा रही है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री उपराजधानी दुमका में राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं, लेकिन इस साल यह परंपरा टूटने जा रही है. इसकी वजह है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का विदेश दौरे पर होना. इस वजह से वे 26 जनवरी को दुमका नहीं पहुंच पाएंगे. इधर, संताल परगना प्रमंडल में आयुक्त का पद भी पिछले करीब तीन महीने से खाली है. ऐसे में इस वर्ष दुमका के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. फुल ड्रेस रिहर्सल के साथ तैयारियां पूरी गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को पुलिस लाइन मैदान में भव्य परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल कराया गया. रिहर्सल के दौरान डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर अनिकेत सचान और एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने परेड का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. परेड के 15 दस्ते होंगे परेड में शामिल इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में संताल परगना प्रमंडल के सभी छह जिलों से आए कुल 15 दस्ते हिस्सा लेंगे, जो परेड में शामिल भी होंगे. इनमें झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP), आईआरबी, जिला पुलिस बल, स्काउट-गाइड और एनसीसी की टुकड़ियां शामिल हैं. इसके अलावा विभिन्न विभागों की ओर से विकास योजनाओं और सरकारी उपलब्धियों को दिखाने वाली कुल 14 आकर्षक झांकियां भी निकाली जाएंगी, जो समारोह का खास आकर्षण का केंद्र होगा. सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह टाइट डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर अनिकेत सचान ने बताया कि मुख्यमंत्री विदेश दौरे पर हैं और राज्य में निवेश से जुड़े कार्यक्रमों में व्यस्त हैं, इसलिए इस बार उपायुक्त द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि समारोह से जुड़ी सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. वहीं, एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है. पुलिस लाइन मैदान में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. कार्यक्रम स्थल पर तीन प्रवेश द्वार बनाए गए हैं, जिनमें वीआईपी के लिए अलग गेट निर्धारित गया है. इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए अलग-अलग रूट भी फाइनल कर लिए गये हैं.

दुमका को मिली नई पहचान: झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का सीएम सोरेन ने किया उद्घाटन

दुमका  दुमका में झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सदर प्रखंड के आसनसोल पंचायत में आयोजित सेवा अधिकार सप्ताह यानी 'सरकार आपके द्वारा' कार्यक्रम में भी शिरकत की । बताया जा रहा है कि दुमका हवाई अड्डा परिसर में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां से हेमंत सोरेन झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया । दोपहर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद सीएम हेमंत ने विभिन्न योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन और शिलान्यास किया । इसके अलावा सीएम हेमंत युवाओं को नियुक्ति पत्र, व अन्य लाभुकों के बीच परिसंपत्ति, ऋण एवं अनुदान का वितरण किया। कार्यक्रम के समापन के बाद दोपहर 2:30 बजे  वे वापस रांची के लिए रवाना हो गए ।

दुमका में दिल दहला देने वाला मर्डर! नींद में मौत के घाट उतारा दुकानदार

दुमका झारखंड के दुमका जिले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कारीकादर गांव में अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से वार कर एक नाश्ता दुकानदार की निर्मम हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे गांव को दहशत का माहौल कायम कर दिया है।   मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कारीकादर गांव निवासी 38 वर्षीय लखन मंडल के रूप में हुई है। वह बीते कई वर्षों से गांव के बाहर सड़क किनारे नाश्ते की दुकान चलाकर अपने परिवार का गुजर-बसर करता था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात लखन मंडल अपनी दुकान के बाहर खाट पर सोया हुआ था। तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह जब उसकी पत्नी लीलावती मंडल दुकान पहुंची तो उसने अपने पति को खून से लथपथ मृत अवस्था में देखा। यह द्दश्य देखकर वह जोर-जोर से चीख पड़ी और पड़ोसी ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इधर घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) विजय महतो के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते लखन मंडल की हत्या किए जाने की आशंका है। मृतक की पत्नी लीलावती मंडल ने पुलिस को दिए बयान में पड़ोसी गांव चैनपुर के कालीचरण राय, लालचरण राय समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया गया कि ये सभी संदिग्ध घटना के बाद से गांव छोड़कर फरार हैं।        पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। साथ ही मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य सबूतों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। एसडीपीओ विजय महतो ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।