samacharsecretary.com

सस्ते दाम में मिलेगा Google Pixel, जबरदस्त कैमरा और कीमत का खुलासा

नई दिल्ली यदि आप गूगल पिक्सल के बजट फ्लैगशिप फोन का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. नया पिक्सल 10a जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है. हालिया लीक और रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन फरवरी में लॉन्च हो सकता है. Pixel 10 सीरीज के बाद अब कंपनी अपने A-सीरीज मॉडल पर फोकस कर रही है. डिजाइन से लेकर प्रोसेसर और कीमत तक, Pixel 10a से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं. डिजाइन में नहीं होगा बदलाव लीक हुए CAD रेंडर्स के मुताबिक, Pixel 10a का डिजाइन काफी हद तक पिछले मॉडल जैसा ही रहेगा. फोन में फ्लैट प्लास्टिक बैक दिया जा सकता है, जो गूगल की A-सीरीज की पहचान बन चुका है. पीछे की तरफ एक छोटा पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल नजर आ सकता है, जिसमें डुअल कैमरा सेटअप होगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार भी फोन में मोटे बेजल्स देखने को मिल सकते हैं. गूगल आमतौर पर अपने प्रीमियम पिक्सल फोन्स से A-सीरीज को अलग दिखाने के लिए ऐसा डिजाइन रखता है. डिस्प्ले में वही पुराना फॉर्मूला Pixel 10a में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिलने की बात सामने आई है, जो पिछले साल के मॉडल जैसा ही होगा. इसमें LTPS टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की जा सकती है, जिसकी वजह से स्क्रीन 1Hz तक रिफ्रेश रेट कम नहीं कर पाएगी. यानी डिस्प्ले क्वालिटी अच्छी होगी, लेकिन पावर एफिशिएंसी में बड़ा सुधार नहीं दिखेगा. Tensor G4 चिप और बैटरी पर फोकस इस बार Pixel 10a में लेटेस्ट Tensor G5 की जगह Tensor G4 प्रोसेसर मिलने की संभावना है, जो पहले Pixel 9 सीरीज में आया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, TSMC द्वारा बना Tensor G5 ज्यादा महंगा हो सकता है, इसलिए गूगल ने पुराना चिपसेट चुनने का फैसला किया है. हालांकि, Tensor G4 को हल्का स्पीड बूस्ट मिलने की बात कही जा रही है. फोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज स्टैंडर्ड हो सकती है. बैटरी 5,199mAh की बताई जा रही है, जिसमें चार्जिंग स्पीड पिछले मॉडल जैसी ही रह सकती है. लॉन्च डेट और संभावित कीमत X पर टिप्स्टर @MysteryLupin के मुताबिक, Pixel 10a को 17 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है. भारत में इसके 128GB वेरिएंट की कीमत करीब ₹52,000 हो सकती है. वहीं 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट लगभग ₹63,000 में आ सकता है. हालांकि, गूगल की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. इसलिए लॉन्च डेट और कीमत को फिलहाल शुरुआती जानकारी के तौर पर ही देखना बेहतर होगा.

Pixel यूजर्स की मौज! भारत में शुरू हुआ Google Pixel Upgrade Program, जानें कैसे मिलेगा नया फोन

नई दिल्ली गूगल भारतीयों के लिए तोहफा लेकर आया है। कंपनी ने भारत में पिक्सल अपग्रेड प्रोग्राम लॉन्च कर दिया है। इस प्रोग्राम के तहत आप हर साल नए पिक्सल स्मार्टफोन को सिर्फ हर महीने 3,333 रुपये की EMI पर खरीद सकते हैं। यह प्रोग्राम आज से शुरू हो गया है और उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है, जो हर साल अपना फोन अपग्रेड करना चाहते हैं। गूगल यह प्रोग्राम कैशिफाई, बजाज फाइनेंस लिमिटेड और एचडीएफसी बैंक के साथ मिलकर लाया है। इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों तक आसानी से प्रीमियम स्मार्टफोन पहुंचाना है। सीमित समय के लिए यह प्राग्रोम लॉन्च हुआ है। सीमित समय के लिए है प्रोग्राम Google Pixel Upgrade प्रोग्राम नाम से ही पता चल रहा है कि यह स्मार्टफोन के अपग्रेड से जुड़ा है। गूगल का खास प्रोग्राम 30 जून, 2026 तक भारत के चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर चलेगा। यह उन लोगों के लिए एक शानदार मौका है, जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना चाहते हैं और हर साल नया फोन लेना पसंद करते हैं। क्या है गूगल का पिक्सल अपग्रेड प्रोग्राम? प्रोग्राम के तहत कुछ खास पिक्सल स्मार्टफोन 24 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। खास बात यह है कि सिर्फ नौ महीने की किश्तें भरने के बाद ही आप अपने फोन को नए पिक्सल मॉडल में बदल सकते हैं। इस प्रोग्राम में आपको अपने पुराने फोन के बदले अच्छी कीमत मिलने की गारंटी भी दी जा रही है। चाहे उसकी हालत कैसी भी हो, बस फोन चालू होना चाहिए और बेसिक चेक पास कर लेना चाहिए। कैसे उठा पाएंगे इस अपग्रेड प्रोग्राम का लाभ? इस प्रोग्राम में यूजर्स नौ महीने बाद अपने फोन को अपग्रेड कर सकते हैं। अगर आप कम से कम नौ ईएमआई भर चुके हों, तो आप अपने मौजूदा पिक्सल फोन को नए मॉडल के लिए एक्सचेंज कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर 15 मीहने ईएमआई भर दी तो आपके लिए यह ऑफर नहीं है। कंपनी भरेगी आपके पुराने लोन का पैसा आपके पुराने फोन के लोन की बची हुई रकम कैशिफाई आपके बैंक अकाउंट में डाल देगा। इससे आप बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के अपना पुराना लोन खत्म कर पाएंगे और नए में अपग्रेड कर पाएंगे। इसके बाद, आप अपने नए फोन के लिए 24 महीने की एक नई नो-कॉस्ट ईएमआई प्लान में शामिल हो जाएंगे। गूगल की इन सर्विस का फ्री में मिलेगा ट्रायल नए पिक्सल फोन खरीदने पर आपको गूगल की कुछ सेवाओं के फ्री ट्रायल भी मिलेंगे। पिक्सल 10 प्रो मॉडल के साथ आपको एक साल के लिए गूगल एआई प्रो, छह महीने के लिए फिटबिट प्रीमियम और तीन महीने के लिए यूट्यूब प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। वहीं, पिक्सल 10 के साथ आपको छह महीने के लिए गूगल वन प्रीमियम (2TB) के साथ फिटबिट और यूट्यूब प्रीमियम के ट्रायल भी मिलेंगे। इन पिक्सल फोन्स के लिए आया प्रोग्राम इस अपग्रेड प्रोग्राम में पिक्सल 10, पिक्सल 10 प्रो, पिक्सल 10 प्रो एक्सएल और पिक्सल 10 प्रो फोल्ड जैसे मॉडल शामिल हैं। जब आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो आपको कैशिफाई से 7,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा।