नवंबर में हरियाणा के स्कूल बच्चों के लिए मस्ती और छुट्टियों की धमाल भरी खबर
चंडीगढ़ हरियाणा में इस महीने यानी नवंबर में स्कूली बच्चों की बल्ले-बल्ले है। हरियाणा में नवंबर महीने में 9 दिनों की छुट्टियां पड़ने जा रही है, जिसके चलते स्कूल बंद रहने वाले है। इसमें पहली नवंबर में हरियाणा दिवस है, 5 नवंबर को गुरु नानक देव जयंती है। इसके अलावा नवंबर में 5 रविवार पड़ने वाले हैं। आइए देखें नवंबर महीने में पड़ने वाली छुट्टियों की पूरी लिस्ट… नवंबर माह के अवकाश 1 नवंबर : हरियाणा दिवस 2 नवंबर : रविवार 5 नवंबर : गुरु नानक देव जयंती (बुधवार) 8 नवंबर : दूसरा शनिवार 9 नवंबर : रविवार 16 नवंबर : रविवार 23 नवंबर : रविवार 25 नवंबर : गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस (स्थानीय अवकाश) मंगलवार 30 नवंबर : रविवार