samacharsecretary.com

जमशेदपुर: अस्पताल से चौंकाने वाली घटना, चौथी मंजिल से कूदकर मरीज ने दी जान

रांची जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 25 वर्षीय मरीज अरशद आलम ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। तेज आवाज सुनाई दी तो हुई जानकारी मिली जानकारी के अनुसार, अरशद आलम को तीन दिन पहले अस्पताल के मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह वह अपनी मां से शौच जाने की बात कहकर वार्ड से बाहर निकला। कुछ ही देर बाद तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद लोग मौके की ओर दौड़े। वहां युवक को खून से लथपथ हालत में पाया गया। जिसके बाद अस्पताल कर्मियों ने तुरंत उसे इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। नशे की लत से जूझ रहा था युवक प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक नशे की लत और मानसिक तनाव से जूझ रहा था। घटना के बाद अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों और उनके परिजनों में डर का माहौल है। वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उसकी मां गहरे सदमे में है। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हर पहलू से घटना की जांच की जा रही है।  

इंटरपोल की हिट लिस्ट में जमशेदपुर का मो. अर्शियान

रांची/जमशेदपुर. रिपब्लिक डे से पहले अलकायदा और जैश-ए-मोहम्मद की ओर से देश के 26 स्थानों पर विस्फोट की धमकी दिए जाने के बाद पूरे भारत में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद प्रमुख शहरों, रेलवे स्टेशनों, एयरपोर्ट, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इसी सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने 14 संदिग्ध आतंकियों के पोस्टर जारी किए हैं. इनमें जमशेदपुर के आजादनगर निवासी मो अर्शियान का नाम भी शामिल है. दिल्ली पुलिस मो अर्शियान की पूरे जोर-शोर से तलाश कर रही है. दिल्ली पुलिस की लिस्ट में जमशेदपुर का मो अर्शियान दिल्ली पुलिस की ओर से जारी पोस्टर में जिन 14 आतंकियों की तस्वीरें हैं, उनमें मो अर्शियान को अलकायदा से जुड़ा हुआ बताया गया है. मो अर्शियान जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-14 का रहने वाला है. उसका नाम सामने आने के बाद झारखंड पुलिस और जमशेदपुर जिला पुलिस भी सतर्क हो गई है. सभी थाना क्षेत्रों को अलर्ट कर दिया गया है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. मो अर्शियान के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस सीबीआई के रिक्वेस्ट पर इंटरपोल ने मो अर्शियान के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है. इसका मतलब है कि अब उसकी तलाश इंटरनेशनल लेवल पर भी की जा रही है. सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि मो अर्शियान देश के बाहर छिपा हो सकता है या किसी इंटरनेशनल टेरर नेटवर्क के संपर्क में है. रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद उसके संभावित ठिकानों और संपर्कों की गहन जांच की जा रही है. भाई पहले से दिल्ली की जेल में है बंद जांच एजेंसियों के मुताबिक, मो अर्शियान का भाई मो जीशान पहले से ही दिल्ली की जेल में बंद है. दिल्ली पुलिस ने मो जीशान को 9 अगस्त 2017 को गिरफ्तार किया था. उस पर भी आतंकी संगठनों से जुड़े होने के गंभीर आरोप हैं. एजेंसियों का मानना है कि दोनों भाइयों के तार अलकायदा नेटवर्क से जुड़े हुए हैं. 2016 के ओडिशा केस के बाद सामने आया था नाम मो अर्शियान और उसके भाई का मो जीशान का नाम साल 2016 में तब सामने आया था, जब ओडिशा में अलकायदा से जुड़े आतंकी अब्दुल रहमान कटकी की गिरफ्तारी हुई थी. उस समय जांच के दौरान कई संदिग्धों के नेटवर्क का खुलासा हुआ था, जिसमें मो जीशान और मो अर्शियान का नाम प्रमुख रूप से सामने आया था. झारखंड पुलिस अलर्ट, लगातार निगरानी मो अर्शियान की तस्वीर जारी होने के बाद झारखंड पुलिस ने सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है. जमशेदपुर में विशेष रूप से आजादनगर और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है. पुलिस पुराने संपर्कों, रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों की जांच कर रही है. पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है.

खाते में 25 लाख होने पर भी शिक्षक को इलाज के लिए नहीं मिला पैसा

जमशेदपुर. सोनारी निवासी झारखंड सरकार की सेवानिवृत्त शिक्षिका अंजलि बोस की मौत ने बैंकिंग सिस्टम और प्रशासनिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खाते में करीब 25 लाख रुपए जमा होने के बावजूद समय पर इलाज के लिए राशि नहीं मिल सकी और अंजलि बोस की जान चली गई। विडंबना यह रही कि जिस मदद के लिए स्वजन कई दिनों तक भटकते रहे, वही सहायता उनकी मौत के दो घंटे बाद अस्पताल पहुंची। शुक्रवार के तड़के अंजलि बोस का एमजीएम अस्पताल में निधन हो गया। डाक्टरों ने पहले ही बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल में रेफर करने की सलाह दी थी, लेकिन इलाज में सबसे बड़ी बाधा पैसा नहीं बल्कि बैंक की प्रक्रिया बन गई। नॉमिनी नहीं होने से हुई मुश्किल सेवानिवृत्ति के समय मिली पूरी राशि अंजलि बोस ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सोनारी शाखा में जमा कर रखी थी। अविवाहित होने के कारण उन्होंने खाते में किसी को नामिनी नहीं बनाया था। स्वजनों का कहना है कि अंजलि बोस की तबीयत लगातार बिगड़ने की जानकारी बैंक अधिकारियों को दी जाती रही। अस्पताल से लेकर बैंक शाखा तक चक्कर लगाए गए, लेकिन हर बार कानूनी अड़चन का हवाला देकर मदद से इनकार कर दिया गया। छोटी बहन गायत्री बोस अपनी बड़ी बहन के इलाज के लिए दर-दर भटकती रहीं, मगर सिस्टम पसीजने को तैयार नहीं हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह को इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने तुरंत अस्पताल पहुंचकर स्थिति देखी और सीधे उपायुक्त को मामले से अवगत कराया। उपायुक्त के हस्तक्षेप के बाद देर रात बैंक अधिकारियों से संपर्क साधा गया और सहायता की पहल शुरू हुई। देरी से पहुंचा पैसा इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बैंक के जिम्मेदार अधिकारी पैसा लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सुबह 8 बजे ही अंजलि बोस ने दम तोड़ दिया था। अस्पताल पहुंचने पर बैंक अधिकारियों को स्वजनों के गुस्से का सामना करना पड़ा। बाद में अधिकारियों ने स्वजनों से माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की बात कही। विकास सिंह ने साफ कहा कि यदि बैंक अधिकारियों ने यही काम समय रहते कर दिया होता, तो अंजलि बोस की जान बचाई जा सकती थी। यह मामला केवल एक व्यक्ति की मौत का नहीं, बल्कि उस सिस्टम की संवेदनहीनता का प्रतीक बन गया है, जहां खाते में लाखों रुपये होते हुए भी इलाज के अभाव में एक शिक्षिका को अपनी जान गंवानी पड़ी। यह घटना एक कड़ा सवाल छोड़ जाती है,क्या सरकारी नियम और बैंक की प्रक्रियाएं इंसान की जान से भी ऊपर हो गई हैं?

शीत लहर का असर: जमशेदपुर के सभी ICSE और CBSE स्कूलों का समय बदला, सोमवार से होगा लागू

रांची झारखंड में भीषण ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। भीषण ठंड में स्कूली बच्चों को सुबह-सुबह स्कूल जाना पड़ रहा है। वहीं, इसके चलते जमशेदपुर के आईसीएसई और सीबीएसई स्कूलों ने सोमवार से अपने स्कूल समय में बदलाव किया है। सुबह के समय पड़ने वाली शीतलहर को देखते हुए लिया फैसला आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूलों ने अपने समय में आधे घंटे का बदलाव किया है। पहले जहां बच्चों का स्कूल में प्रवेश समय सुबह 7:30 बजे था, वहीं अब इसे बढ़ाकर 8 बजे कर दिया गया है। वहीं सीबीएसई स्कूलों ने समय में एक घंटे का बदलाव किया है। पहले ये स्कूल सुबह 7 बजे खुलते थे, लेकिन अब इन्हें 8 बजे से खोलने का निर्णय लिया गया है। स्कूल प्रशासन का यह कदम छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उठाया गया एक महत्वपूर्ण निर्णय है। इसके अलावा लगातार बढ़ती ठंड और सुबह के समय पड़ने वाली शीतलहर को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। गुमला का तापमान पहुंचा 7.7°C मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में भी रात के तापमान में कोई खास बढ़ोतरी नहीं होगी। 29 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की और गिरावट देखने मिल सकती है, जिससे ठंड बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, झारखंड के गुमला जिले की अगर हम बात करें, तो पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान यहां 7.7 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, सबसे अधिकतम तापमान गोड्डा में 31.1 डिग्री दर्ज किया गया है।  

सर्द हवाओं का कहर: जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री तक

रांची झारखंड में ठंड का कहर जारी है। दिन-प्रतिदिन ठंड में इजाफा देखा जा रहा है। सुबह-शाम कोहरा और कनकनी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। वहीं, जमशेदपुर का तापमान गिरकर 11.6 डिग्री पहुंच गया है। हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के मामलों में वृद्धि की चेतावनी मौसम विभाग के मुताबिक जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आने वाले समय में और भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में जमशेदपुर में सुबह घना कोहरा रहने के साथ दिन में आंशिक बादल छा सकते हैं। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक उतार-चढ़ाव संभव है, लेकिन रात का तापमान और तेजी से गिर सकता है। वहीं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के मामलों में वृद्धि की चेतावनी दी है क्योंकि ठंड में हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में ठंड से बचाव करना ही सही है। बात करें रांची की तो यहां न्यूनतम तापमान दो डिग्री की गिरावट के साथ 11.1 डिग्री से घटकर 9.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। डालटनगंज में 10.2 से घटकर 8.2 डिग्री, बोकारो में 13.8 से घटकर 9.1 डिग्री और चाईबासा में 13.8 से कम होकर 11.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।